Site icon Chatur Post

Cabinet विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक आज: सरकार कर सकती है कुछ बड़े फैसले, पिछले बुधवार को भी हुई थी बैठक

cabinet

Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट की लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। कैबिनेट की पिछली बैठक 4 फरवरी को हुई थी, फिर आज बैठक होने जा रही है। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सरकार आज कुछ बड़े निर्णय ले सकती है।

मंत्रालय में होगी बैठक

कैबिनेट की बैठक मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में होगी। कैबिनेट की बैठक दोपहर एक बजे तक चलने की संभावना है। बैठक के बाद डिप्‍टी सीएम अरुण साव प्रेसवार्ता में सरकार के निर्णयों की जानकारी दे सकते हैं।

इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

कैबिनेट का एजेंडा सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि बैठक में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में शासकीय कामकाज को लेकर चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार सत्र के दौरान मुख्‍य बजट से पहले अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। इसके साथ ही कुछ संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री 11 बजे लौटेगें रायपुर

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अभी राजधानी में नहीं है, वे गौरले-पेड्रा- मरवाही में हैं। मुख्‍यमंत्री सुबह करीब पौने 10 बजे मरवाही से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे। विष्‍णुदेव का हेलीकॉप्‍टर करीब पौने 11 बजे नवा रायपुर में लैंड करेगा।

Cabinet 11 से 5 बजे तक रहेंगे मंत्रालय में

मुख्‍यमंत्री सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में रहेंगे। 11 से एक बजे तक का समय कैबिनेट की बैठक के लिए आरक्षित है। एक बजे के बाद विभागीय कामकाज करेगें।

Exit mobile version