Cabinet विष्‍णुदेव साय कैबिनेट का निर्णय:बिजली बिल हाफ योजना के दायरे में 400 यूनिट वाले भी, जानिए- और क्‍या हुआ निर्णय

schedule
2025-12-03 | 09:54h
update
2025-12-03 | 09:54h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cabinet रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्‍म हो गई है। राज्‍य की प्रशासनिक राजधानी नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में हुई इस बैठक में राज्‍य सरकार ने कुछ महत्‍वपूर्ण निर्णय लिया है।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान राज्य में 01 दिसम्बर 2025 से लागू है, जिसके तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह लाभ 400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

राज्य में 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभमिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस तरह मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान से प्रदेश के 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभप्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

chaturpost.com के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है, जिसके तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये तथा 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यह व्यवस्था राज्य में सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी।

छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम, 2002 में स्थानीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से क्रय को प्रोत्साहन देने तथा जेम पोर्टल में क्रय की स्पष्टता के लिए संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया। इन संशोधन से क्रय प्रक्रिया का सरलीकरण होगा, पारदर्शिता में वृद्धि होगी, प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा तथा समय और संसाधनों की बचत होगी।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में 2026 के शासकीय अवकाश की घोषणा: GAD ने जारी की सूचीAMP

कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

यह भी पढ़ें- संडे में फंसी दिवाली समेत ये छुट्टियां: 2026 में गणतंत्र दिवस, बुद्ध पुर्णिमा व क्रिसमस 3-3 दिन बंद रहेंगे कार्यालयAMP

कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 (क्र. 21 सन् 2018) में संशोधन के लिए छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के रिफॉर्म्स और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

chatur postDecember 3, 2025
1,200 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 00:26:20
Privacy-Data & cookie usage: