Cabinet विष्‍णुदेव साय कैबिनेट की बैठक: एक दिन बाद होगी बैठक, इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

schedule
2026-01-19 | 04:15h
update
2026-01-19 | 04:15h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cabinet रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 21 जनवरी को मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित कैबिनेट हॉल में होगी। इस बैठक में सरकार कुछ बड़े और महत्‍वपूर्ण विषयों पर निर्णय ले सकती है।

पुलिस कमिश्‍नरी के प्रस्‍ताव को मंजूरी

कैबिनेट के एजेंडा में रायपुर में लागू होने वाली पुलिस कमिश्‍नरी सिस्‍टम का प्रस्‍ताव आ सकता है। कैबिनेट रायपुर पुलिस कमिश्‍नरी के सिस्‍टम को मंजूरी दे सकती है। बता दें कि कैबिनेट ने ही रायपुर में पुलिस कमिश्‍नरी लागू करने के लिए 23 जनवरी की तारीख तय की है। इसी दिन बसंत पंचमी भी हे।

धान खरीदी की समीक्षा

कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। धान खरीदी की तारीख बढ़ाने व नए टोकन जारी किए जाने के संबंध में भी निर्णय लिया जा सकता है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। जबकि अभी बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों का धान नहीं बिका है और नए टोकन जारी नहीं होने से किसानों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

इन विषयों पर भी हो सकती है चर्चा

कैबिनेट में प्रदेश में निवेश व औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक नीति के प्रावधानों में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा कैबिनेट में कई विभागीय प्रस्तावों तथा कर्मचारियों व श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय संभव है।

बजट सत्र की तैयारी

कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। विधानसभा का बजट सत्र की बैठक मार्च के अंतिम सप्‍ताह में प्रारंभ होने की संभावना है। नए बजट की तैयारी अंतिम चरण में है।

chatur postJanuary 19, 2026
229 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 03:33:37
Privacy-Data & cookie usage: