Cabinet क्‍या सवान में हो जाएगा नए मंत्रियों का शपथ ? कैबिनेट विस्‍तार के सवाल पर बोले CM…

schedule
2025-08-02 | 11:53h
update
2025-08-02 | 11:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Cabinet रायपुर। नई दिल्‍ली के दौरे पर गए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय शनिवार की सुबह राजधानी रायपुर लौट आए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्‍होंने मीडिया से चर्चा की। मुख्‍यमंत्री ने अपने दिल्‍ली दौरे की पूरी जानकारी दी। इस दौरान पत्रकारों ने कैबिनेट के विस्‍तार को लेकर वाल किया। इस सवाल पर सीएम वष्‍णुदेव साय ने उत्‍तर दिया है।

बुधवार की दोपहर में गए थे नई दिल्‍ली

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय 30 जुलाई की दोपहर में नई दिल्‍ली गए थे। मुख्‍यमंत्री ने 30 जुलाई की रात में ही छत्‍तीसगढ़ के सांसदों केा भोज दिया। 31 जुलाई और 01 अगस्‍त को उनकी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ ही विभिन्‍न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हुई। इसमें राज्‍य की कई योजनाओं को मंजूरी मिली है।

क्‍यों फिर चर्चा में है कैबिनेट विस्‍तार

छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट विस्‍तार की चर्चा फिर तेज है, वैसे पिछले करीब एक साल से मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय जब भी दिल्‍ली जा रहे हैं, कैबिनेट विस्‍तार की अटकलें शुरू हो जाती है। इस बार चर्चा इस वजह से ज्‍यादा तेज हो गई है,क्‍योंकि विष्‍णुदेव ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है।

Cabinet जानिए- कैबिनेट विस्‍तार को लेकर क्‍या कहा सीएम विष्‍णुदेव ने

शनिवार की सुबह एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने मुख्‍यमंत्री से कैबिनेट विस्‍तार को लेकर सवाल किया। इस पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जल्‍द होगा, थोड़ा इंतजार कीजिए। मुख्‍यमंत्री के इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में इसके मतलग निकाले जा रहे हैं। सवाल पूछे जा रहे हैं कि सावन खत्‍म होने से पहले कैबिनेट का विस्‍तार हो जाएगा। बता दें कि सावन 9 अगस्‍त को खत्‍म हो रहा है।

Cabinet दो या तीन मंत्री, कितनों की होगी एंट्री

कैबिनेट विस्‍तार की अटकलों के बीच इस बात की भी चर्चा होने लगी है कि कितने नए मंत्रियों की एंट्री होगी। राज्‍य कैबिनेट 13 सदस्‍यीय रहा है। इसमें मुख्‍यमंत्री के साथ 12 मंत्री शामिल हैं। बता दें कि राज्‍य मंत्रिमंडल में फिलहाल दो पद खाली है। एक पहले से खाली रखा गया था, दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफा के कारणा खाली हुआ। वहीं, इस बात की भी चर्चा है कि हरियाणा की तर्ज पर इस बार छत्‍तीसगढ़ में भी मुख्‍यमंत्री के साथ 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

chatur postAugust 2, 2025
407 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 23:51:31
Privacy-Data & cookie usage: