
Capital Region रायपुर। राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकर (SCR) की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को पहली बैठक हुई। इसमें प्राधिकरण के उद्देश्य, कार्यप्रणाली, गतिविधियों और राजधानी क्षेत्र के समग्र और योजनाबद्ध विकास की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस वजह से बनाया गया एससीआर
मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण SCR की परिकल्पना शहर की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार-वाणिज्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण authority की पहली बैठक अत्यंत सार्थक रही है और विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा के सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।
यह है एसीआर को बनाने की वजह
राजधानी Raipur और आसपास के शहर तेजी से विकसित होते हुए एक बड़े शहरी क्षेत्र का रूप ले रहे हैं, इसलिए महानगरों की तर्ज पर इनके संतुलित और योजनाबद्ध विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन State Capital Region की घोषणा से जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं और इन अपेक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित योजना और समयसीमा के अनुरूप पूरे किए जाएं और प्रगति की नियमित रूप से उच्चस्तरीय समीक्षा high-level review सुनिश्चित की जाए।
बड़े महानगर की तर्ज पर होगा विकास
बैठक में बताया गया कि राजधानी Raipur और उसके आसपास के क्षेत्रों को State Capital Region (SCR) के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें रायपुर, Durg-भिलाई, नवा रायपुर अटल नगर Nava Raipur Atal Nagar और आसपास के क्षेत्र शामिल होंगे। यह क्षेत्र बड़े महानगरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और भविष्य में छत्तीसगढ़ के विकास का एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बनेगा।
एसीआर में मिलेगी ये सुविधाएं
बैठक में राजधानी क्षेत्र में क्षेत्रीय मोबिलिटी Mobility और लॉजिस्टिक्स Logistics के विकास, मेट्रो संचालन Metro Operations के लिए टेक्नो-इकोनॉमिक फिजिबिलिटी स्टडी Techno-economic feasibility study, सर्वेक्षण कार्यों के संचालन तथा इसके लिए विशेषज्ञ सलाहकारों Expert Advisors की नियुक्ति पर विचार किया गया। साथ ही प्राधिकरण के प्रशासकीय और वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन, ऑडिट सेवाओं audit services के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट Chartered Accountant की नियुक्ति और प्लानिंग प्रभाग के लिए विशेषज्ञ सलाहकारों Expert Advisors की सेवाएं लेने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
बजट में 27 करोड़ का प्रावधान
बैठक में राजधानी क्षेत्र विकास State Capital Region व निवेश योजना तैयार करने की कार्ययोजना पर भी विचार किया गया। इसके अंतर्गत निवेश क्षेत्रों का विधिवत चिन्हांकन marking,, आवश्यक सर्वेक्षण, अनुसंधान और अध्ययन और चरणबद्ध रूप से परियोजनाओं के क्रियान्वयन Implementation की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही राजधानी क्षेत्र Capital Region में भूमि विकास और आवंटन की प्रक्रिया को सरल बनाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश जारी करने पर सहमति बनी। बैठक में प्राधिकरण की प्रारंभिक गतिविधियों के लिए 27 करोड़ रुपये के प्रावधान की जानकारी भी दी गई।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में Dupty Cm अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, chief Secretary विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के CEO अंकित आनंद, नगरीय प्रशासन urban administration विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., NRDA के सीईओ चंदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
SCR स्टेट कैपिटल रीजन
उल्लेखनीय है कि भौगोलिक दृष्टि से देश के मध्य में स्थित छत्तीसगढ़ व्यापार Chhattisgarh Business, वाणिज्य और उद्योग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। स्टेट कैपिटल रीजन State Capital Region के विकास से राजधानी और आसपास के शहरों में योजनाबद्ध शहरी विस्तार, बेहतर परिवहन कनेक्टिविटी Transport connectivity, आधुनिक अधोसंरचना और निवेश Investment के नए अवसर उपलब्ध होंगे।




