कर्मचारी हलचलजॉब करिअर

Cash less यह सुविधा बंद कर दी गई है, ईलाज स्‍वयं के खर्च पर करवाएं…पावर कंपनी की कैशलेस योजना का दर्द

अचानक बदल दिया गया प्रावधान

Cash less रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी की कैशलेस स्‍वास्‍थ्‍य योजना को लेकर एक पेंशनर का दर्द सामने आया है। पेंशनर ने अपना दर्द बताते हुए योजना पर सवाल खड़ा किया है। पेंशनर का यह दर्द पावर कंपनी के विभिन्‍न वाट्सएप ग्रुपों में शेयर किया जा रहा है।

Cash less अचानक बदल दिया गया प्रावधान

कैशलेस स्‍वास्‍थ्‍य योजना पावर कंपनी में अक्‍टूबर 2023 से लागू की गई। तब इस योजना में पेंशनर्स के माता- पिता (सास-ससुर) को भी शामिल किया गया था। आरोप है कि बिना किसी सूचना के साल लगने से पहले ही अचानक इस प्रावधान को समाप्‍त कर दिया गया।

यहां पढ़िए पावर कंपनी के सेवानिवृत्‍त कर्मचारी की पूरी कहानी

मैं सुलेन्द्र कुमार बरसागड़े सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने साथ हुए अन्याय की कहानी बताता हूं:-

मैं विडाल कैशलेस स्कीम में प्रथम कालखंड से लाभार्थी हूं, जो 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 अवधि के लिए निर्धारित था।  प्रथम कालखंड में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के माता-पिता के लिए भी योजना में सुविधा जोड़ी गई थी ये सर्वविदित है।

मेरी माता जी का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें दिनांक 27/09/2024 से 29/09/2024 तक उर्मिला मेमोरियल अस्पताल में विडाल  सुविधा के तहत  इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसका अनुमोदन लिए जाने की प्रक्रिया किए जाने पर अनुमोदन नहीं मिलने पर कंपनी/ विडाल के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों से मदद की गुहार लगाई गई तो जवाब दिया गया कि माता-पिता को दिए जाने वाली सुविधा दिनांक 20 सितंबर 2024 से बंद कर दी गई है, अतः आप अपनी माताजी का ईलाज अपने स्वयं के खर्च पर करवाएं।

Cash less अब प्रश्न उठता है कि:-

(1) जब स्कीम 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 के लिए थी तो उक्त स्कीम में मिलने वाली सुविधा अचानक ही बिना किसी सूचना के कैसे और क्यों बन्द की गई?

(2)  स्कीम में निर्धारित राशि के अंतर्गत ही इलाज की सुविधा थी जिसमें माता पिता को शामिल रखा गया था तो ऐसे अन्यायपूर्ण निर्णय किसकी सलाह पर लिया गया?

(3)  क्या विडाल को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे नियम में बदलाव किया गया?

(4)  विडाल के हित में फैसला लेने से पॉवर कंपनी/ कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों का कौन सा हित हुआ?

(5)  किसी भी योजना में निर्धारित समय के लिए ली गई प्रीमियम/ अंशदान  के बावजूद बीच अवधि में ही सुविधाओं में कटौती किया जाना कहां तक उचित है?

ये प्रश्न आजतक अनुत्तरित हैं।

इस कहानी का दुखद अंत जानकर आप सभी सदस्यों को भी दुख पहुंचेगा की दिनांक 30 सितंबर 2024 को मेरी माताजी का निधन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया।

अब उपरोक्त प्रश्न आप सभी के लिए छोड़ रहा हूं, जवाब देने की कृपा करें।

Back to top button