Site icon Chatur Post

CEO दुर्ग के अपर कलेक्टर का ट्रांफसर: बनाए गए इस जिला पंचायत के सीईओ

Transfer News

CEO  रायपुर। सरकार ने दुर्ग जिला में पदस्थ एक अपर कलेक्टर का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

CEO  सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार दुर्ग में पदस्थ अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। 2013 बैच के अफसर अभिषेक अग्रवाल को कबीरधाम जिला के जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

बता दें कि कबीरधाम राज्‍य के उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा का गृह जिला है। विजय शर्मा गृह विभाग के साथ ही पंचायत की भी जिम्‍मेदारी संभालते हैं। 2023 में विधानसभा चुनाव जीतने से पहले वे जिला पंचायत के सदस्‍य थे। चतुरपोस्‍ट.कॉम

Exit mobile version