राज्य

चार राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया

चार राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया

CEO  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के चार राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय से जारी किया गया है।

आयोग ने इन राजनीतिक दलों को 11 जुलाई को आयोग में तलब किया है। इन पार्टियों की तरफ से सीईओ के सामने पक्ष रखा जाएगा। जानकारों के अनुसार नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में आयोग उनकी मान्‍यता समाप्‍त कर सकता है।

जानिए- आयोग ने किन राजनीतिक दलों को जारी किया है नोटिस

चुनाव आयोग की तरफ से जिन राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया गया है उनमें छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी, बजरंग नगर रायपुर,  छत्तीसगढ़ विकास पार्टी जिसका कार्यालय ए-12 फ्लैश विहार, न्यू पुरैना, पोस्ट रविग्राम है। इसी तरह राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी, इसका कार्यालय  गुरुद्वारा के सामने, स्टेशन रोड, रायपुर में है। इसके साथ शंकर नगर के सीनियर एचआईजी, सेक्टर-3, स्थित  पृथक बस्तर राज्य पार्टी  शामिल है।

CEO  इस वजह से जारी किया गया नोटिस

चुनाव आयोग की तरफ से जिन चार पार्टियों जारी किया गया है उन्‍होंने छह वर्षों से कोई चुनाव ही नहीं लड़ा है। इस दौरान राज्‍य में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव हो चुके हैं। इन चुनावों में इन दलों ने एक भी प्रत्‍याशी खड़ा नहीं किया। इतना ही नहीं इन दलों ने बीते छह वर्षों के दौरान एक भी उप चुनाव भी नहीं लड़ा है। इसी वजह से आयोग ने इन्‍हें नोटिस जारी किया है।

CEO  इन्‍हें आयोग के समोन होना होगा उपस्थित

आयोग की तरफ से जारी नोटिस का उत्‍तर देने के लिए इन राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को 11 जुलाई को सीईओ कार्यालय तलब किया गया है। आयोग के सामने इन पार्टियों के केवल अध्‍यक्ष, महासचिव या पार्टी प्रमुख ही पक्ष रख सकते हैं। पार्टी अध्‍यक्ष या महासचिव की तरफ से कोई प्रतिनिध उपस्थित नहीं हो सकता।

Back to top button