CEREO Federation छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी नए कर्मचारी संगठन का गठन, तिवारी बने अध्यक्ष, देखिए पूरी सूची

schedule
2025-06-22 | 15:35h
update
2025-06-22 | 15:39h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CEREO Federation रायपुर। विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रविवार को प्रथम सम्मेलन गुढियारी रायपुर में सम्पन्न हुआ। प्रथम कार्यक्रम में ही लगभग 150 से अधिक सेवानिवृत्त साथी शामिल। अभूतपूर्व उत्साह के वातावरण में सम्पन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण गौतम ने किया, मुख्य अतिथि के तौर पर कंस्ट्रक्शन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के संस्थापक जौहरी लाल शर्मा, सेवानिवृत्त महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन, राष्ट्रीय मंत्री चंद्रशेखर दुबे, प्रदेश महासंघ के अध्यक्ष बीएस राजपूत, पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह वालिया, ठेका कर्मी प्रदेश प्रभारी एसके मजूमदार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अश्वनी तिवारी और हरीश चौहान ने किया।

राष्ट्रीय महामंत्री ने बताई संगठन की रुपरेखा

कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए श्री देवांगन ने कहा कि हम सब लंबी अवधि तक विद्युत विभाग की सेवा की है अब सेवानिवृत्त होने के बाद मिले समय का उपयोग न केवल अपने घर परिवार के लिए करना है साथ ही देश और समाज हित में भी कार्य करने को तत्पर रहना है इसी उद्देश्य से संगठन बनाने की रूपरेखा बनाई गई है हमे एकजुट होकर अपने लक्ष्य की पूर्ति करने जीवंत संगठन के रूप में पहचान बनानी है ।

CEREO Federation आज सकार हुई कल्पना

श्री एंटी ने कहा कि इस संगठन की कल्पना हम बहुत पहले से कर रहे थे लेकिन आज इसे मूर्त होते देख अच्छा महसूस कर रहे है इस संगठन को मजबूत बनाने और आप सबके हित में कार्य करने के लिए हमेशा साथ रहूंगा। जौहरी लाल शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ का निर्माण 1968 में विपरीत परिस्थितियों में हुआ था जिसे आज इतना बढ़ने के साथ सेवानिवृत्त का संगठन बनते देखना अत्यंत सुखद है।

आयोजकों मिली बधाई

अध्यक्षीय उद्बोधन में अरुण गौतम ने कार्यक्रम में अच्छी उपस्थिति के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को श्री वालिया, श्री दुबे और श्री मजूमदार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को पंछा भेंट कर चंदन टीका लगाकर स्वागत किया गया। महिला प्रतिनिधि के रूप में लीना एंटी औरसुनीता जोशी उपस्थित रहीं।

CEREO Federation अतिथियों का हुआ सम्मान

मुख्य अतिथि मोहन एंटी ने जौहरी लाल शर्मा, अरुण गौतम और महासमुंद से पधारे देवी सिंह साहू शाल भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।संघ का पंजीयन कराने का प्रस्ताव पारित राष्ट्रीय महामंत्री अरुण देवांगन के प्रस्ताव पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के अनुमोदन से सेवानिवृत्त संघ का पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया तथा अस्थाई समिति का गठन भी किया गया।

अश्वनी देवांगन बनाए गए अध्यक्ष

अस्थाई समिति में अश्वनी तिवारी को अध्यक्ष, जगजीत सिंह वालिया को उपाध्यक्ष, पुनारद साहू को महामंत्री, हेमेंद्र जाधव को कोषाध्यक्ष, एसके मजूमदार को संगठन मंत्री और संजय चौधरी, संतोष दुबे और प्रदीप देवांगन को सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। यह समिति संगठन को पंजीकृत करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनकी रही भमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीके यदु, मनोज शर्मा, नीलांबर सिन्हा, अचिंत बोरई और राजेश कहार ने विशेष योगदान दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन की घोषणा की।

chatur postJune 22, 2025
827 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 02:00:39
Privacy-Data & cookie usage: