मुख्य पृष्ठराज्य

CG बजट सत्र की आज 10वीं बैठक: श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगी कार्यवाही, एक साथ 77 ध्‍यानाकर्षण की सूचना

CG रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की आज (13 मार्च) 10वीं बैठक होगी। सदन की कार्यवाही की शुरुआत निधन उल्‍लेख से होगा। विधानसभा में आज मंगलीबाई रावटे को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मंगलीबाई अविभाजित मध्‍य प्रदेश की सदस्‍य रही हैं। परंपरा के अनुसार दिवंगत के सम्‍मान में सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्‍थगित भी की जाएगी।

प्रश्‍नकाल में ये तीन मंत्री करेगें सवालों का सामना

प्रश्‍नकाल में आज कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी सवालों का सामना करेगें।

तीन मंत्रियों के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा

सदन मे आज राजस्‍व मंत्री टंकराम वर्मा, स्‍कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

77 ध्‍यानाकर्षण की सूचना

विधानसभा की आज की कार्यसूची में एक साथ 77 ध्‍यानाकर्षण को स्‍थान दिया गया है। सूची में शामिल इन ध्‍यानाकर्षण में से शुरुआत दो- तीन पर सदन में चर्चा होगी, बाकी को पढ़ा हुआ मान लिया जाएगा।

पेश किए जाएंगे अशासकीय संकल्‍प

सदन में आज सदस्‍यों की तरफ से अशासकीय संकल्‍प पेश किया जाएगा। इसमें रिकेश सेन की तरफ से भिलाई नगर स्थित सेक्टर-09 हॉस्पिटल को सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के रूप में पुनःस्थापित करने।

लखेश्वर बघेलकी तरफ से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की रहवासी-बालिकाओं के शैक्षणिक विकास के लिए संचालित आश्रम-छात्रावासों का सुदृढ़ीकरण करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहायता राशि की मांग का संकल्‍प शामिल है।

मौसम विभाग ने जारी किया आंधी का अलर्ट: छत्‍तीसगढ़📍4 दिनों तक 30 से 50 KM⚡ स्‍पीड से चल सकती है हवा बदलेगा मौसम, तापमान में कमी की संभावना

इसी तरह पुन्नूलाल मोहले विभिन्न विभागों के रिक्त पदों में अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से पदों की पूर्ति करने का अशासकीय संकल्‍प पेश किया जाएगा।

Back to top button