CG मुख्‍यमंत्री से मिला कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल: मानदेय बढ़ाने के लिए जताया आभार, रखी स्‍थायीकरण की मांग

schedule
2026-01-24 | 08:56h
update
2026-01-24 | 09:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है। संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीएम हाउस जाकर मुख्‍यमंत्री से मिला और उनके प्रति धन्‍यवाद ज्ञापति किया।

संविदा कर्मियों का बढ़ा मानदेय

बता दें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी ने संविदा कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कंपनी प्रबंधन ने संविदा कर्मियों का मानेदय बढ़ा दिया है। इस संबंध कंपनी कर तरफ से 22 जनवरी 2026  आदेश भी जारी किया दिया है। इसके अनुसार 7 वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले संविदा कर्मचारियों के मानदेय में 27% के अनुसार 4212 रुपए साथ ही पेट्रोल भत्ता 800 रुपए वृद्धि की गई  है।

अब 19366 रुपए मिलेगा वेतन

कंपनी प्रबंधन के इस फैसले से संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी हो गई है। इस वृद्धि के बाद अब विद्युत कंपनी के संविदा कर्मचारियों को फरवरी 2026 से ₹19,366/- मासिक वेतन प्राप्त होगा। यह निर्णय संविदा कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक और उत्साहवर्धक कदम है।

मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ और बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने  23 जनवरी 2026  को  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने संविदा कर्मचारियों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री  के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्‍थायीकरण की मांग

साथ ही संविदा संघ प्रदेश अध्यक्ष  हरीचरण साहू  ने बताया कि मांगो से जुड़े संगठन महासंघ और पॉवर कंपनी प्रबंधन का भी बहुत बहुत आभार जताया साथ ही, प्रतिनिधिमंडल की तरफ संविदा कर्मचारियों के स्थायीकरण के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का विनम्र अनुरोध भी किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में ये नेता थे शामिल

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष  हरि चरण साहू सहित छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ से राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, नवरत्न बरेठ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

chatur postJanuary 24, 2026
1,234 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.03.2026 - 20:14:13
Privacy-Data & cookie usage: