CG AAP छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन: कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायवाल ने कहा…

schedule
2025-12-02 | 14:15h
update
2025-12-02 | 14:15h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG AAP रायपुर। प्रदेश में जमीन की गाइडलाइन दरों में की गई वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि सभी जिलों में प्रदर्शन कर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला दहन किया है।

नगर निगम के पास किया प्रदर्शन

राजधानी रायपुर में यह धरना प्रदर्शन रायपुर नगर निगम के पास किया गया। जायसवाल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से न सिर्फ जमीन का कारोबार खत्म होगा अपितु गरीबों, किसानों, मध्यवर्गीय परिवार की जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना टूट जाएगा।

दुर्ग में लाठी चार्ज की निंदा

कार्यकारी अध्‍यक्ष जायसवाल ने कहा कि दुर्ग में  जमीन की खरीदी बिक्री करने वाले हजारों लोग पिछले 7 दिनों से नई कलेक्टर गाइडलाइन करके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे,उनका आंदोलन शांतिपूर्ण था लेकिन पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया जिससे स्पष्ट है कि सरकार ने यह तानाशाही फरमान जारी किया है और जो भी इसके खिलाफ  विरोध कर रहे हैं उनको लाठी के बल पर दबाया जा रहा है। सरकार को जल्द ही इस बढ़ी हुई जमीन गाइडलाइन दर को वापस लेना चाहिए अन्यथा आम आदमी पार्टी आगे भी जब तक सरकार बढ़ी हुई गाइडलाइन दरें कम नहीं करती तब तक सड़क पर उतरकर आंदोलन करती रहेगी।

आज के विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तम जायसवाल, सूरज उपाध्याय, मिहिर कुर्मी, ईमरान खान, रिजवान शरीफ जी, मुन्ना बीसेन,विजय झा, आर एस ठाकुर, नंदन सिंह, मिथलेश साहू,एम एम हैदरी, पवन सक्सेना, संतोष कुशवाहा, अनुशा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, सागर क्षीरसागर, नवनीत नंदे, नरेंद्र ठाकुर, रघुनाथ यादव, पुनारद निषाद, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा,कासिफ खान, सनोज दास,विकासदास मानिकपुरी, मनीष सारथी, प्रकाश चक्रधारी, बलवंत सिंह, डॉ विजय देवांगन, किशोर सोनी, कमल महन, छोटूदास,अजय राजपूत नेपाली एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

chatur postDecember 2, 2025
187 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
20.02.2026 - 16:49:36
Privacy-Data & cookie usage: