Site icon Chatur Post

छत्तीसगढ़ अपाक्स का रायपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन: संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों पर मुहर, 8वें वेतन आयोग को लेकर भी रणनीति तैयार

APAKS CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख कर्मचारी संगठन ‘अपाक्स’ (अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संगठन) की महत्वपूर्ण साधारण सभा रविवार को प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकरनगर में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता नवीनीकरण और कर्मचारियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।

कमल वर्मा का हुआ आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक और अपाक्स के संरक्षक श्री कमल वर्मा का पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र देवांगन समेत प्रदेश भर से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।

8वें वेतन आयोग को लेकर अहम प्रस्ताव

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक कमल वर्मा ने संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने के गुर सिखाए। उन्होंने एक बड़ा प्रस्ताव रखते हुए कहा कि 8वें वेतन आयोग के समक्ष संगठन को आगामी 30 अप्रैल तक अपने महत्वपूर्ण सुझाव भेजने चाहिए, ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो सके।

उन्होंने फेडरेशन की कोशिशों से शासन द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की और पदाधिकारियों से अपील की कि इन उपलब्धियों को प्रदेश के अंतिम कर्मचारी तक पहुँचाया जाए।

संगठन में नई नियुक्तियां और नई जिम्मेदारी

संगठन के विस्तार के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र देवांगन ने कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है:

सम्मान समारोह

बैठक के समापन पर संगठन की ओर से श्री कौशल वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संगठन’ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रतीक चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंट कर बधाई दी गई।

इस आमसभा में प्रदेश, जिला और विकासखंड स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने आगामी समय में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version