April 28, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

CG एक्‍शन में BJP  इस जिलाध्‍यक्ष की कर दी छुट्टी, दो को कारण बताओ नोटिस  

CG एक्‍शन में BJP  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा एक्‍शन में है। पार्टी ने अपने एक जिलाध्‍यक्ष की छुट्टी कर दी है। जिलाध्‍यक्ष को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं, पार्टी ने दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें पार्टी की एक विधानसभा प्रत्‍याशी भी शामिल है।

जानिए.. भाजपा ने किस जिला अध्‍यक्ष को हटाया

छत्‍तीसगढ़ भाजपा ने अपने जिस जिलाध्‍यक्ष की छुट्टी की है उनका नाम मनोज शर्मा है। मनोज शर्मा ऊर्जा नगरी कोरबा के जिला अध्‍यक्ष थे। शर्मा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शर्मा की पार्टी संगठन से शिकायत हुई थी। इसकी जांच के लिए पार्टी की तरफ से कमेटी भी बनाई गई थी।

जानिए.. किसे बनाया गया कोरबा भाजपा का जिला अध्‍यक्ष

भाजपा ने गोपाल मोदी को कोरबा का जिला अध्‍यक्ष बनाया है। मोदी की नियुक्ति का आदेश प्रदेश मुख्‍यालय से जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि मोदी की नियुक्ति का आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा।

CG एक्‍शन में BJP जानिए… क्‍यों हटाए गए हैं कोरबा भाजपा के जिलाध्‍यक्ष

मनोज शर्मा को हटाए जाने के पीछे नगर निगम सभापति का चुनाव बताया जा रहा है। बता दें कि नगर निगम में बहुमत होने के बावजूद भाजपा का अधिकृत प्रत्‍याशी पार्टी के ही बागी से हार गए थे। भाजपा ने हितानंद अग्रवाल को सभापति पद के लिए प्रत्‍याशी घोषित किया था। अग्रवाल के सामने नूतन सिंह ठाकुर और अब्‍दुल रहमान ने भी नामांकन दाखिल किया था।

ठाकुर ने भाजपा से बगावत करके पार्षद चुनाव लड़ा था। इसके बावजूद वे सभापति का चुनाव जीत गए। इसको लेकर काफी विवाद हुआ।

कोरबा नगर निगम में भाजपा के 45 पार्षद

67 सदस्‍यीय कोरबा नगर निगम में भाजपा के 45 पार्षद जीतकर आए थे। 11 कांग्रेस और 11 निर्दलीय चुनाव जीते थे। इसके बावजूद ठाकुर को केवल 18 वोट मिला। अग्रवाल को 33 और निर्दलय रहमान को 16 वोट मिला था।

CG एक्‍शन में BJP  इन दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस

भाजपा ने दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने जिन लोगों को नोटिस जारी किया है उनमें समीरा पैकरा और उपेंद्र बहादुर शामिल हैं। दोनों गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिला से हैं। इन्‍हें पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधयों में शामिल होने के कारण नोटिस जारी करके सात दिनों में जवाब मांगा गया है।

Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life