CG BJP कार्यालय में फिर से शुरू हो रहा है सहयोग केंद्र: 6 अक्टूबर को टंकराम वर्मा, 7 का गजेंद्र यादव, देखिए पूरी सूची

schedule
2025-10-05 | 13:30h
update
2025-10-05 | 13:30h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG BJP  रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में फिर एक बार सहयोग केंद्र शुरू की जा रही है। पार्टी की तरफ से इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सहयोग केंद्र की शुरुआत सोमवार को होगी।

पहले दिन मंत्री टंकराम वर्मा रहेंगे मौजूद

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार से शुरू हो रहे सहयोग केंद्र में सोमवार को राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहेंगे। वर्मा पार्टी कार्यालय मे कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

CG BJP  पार्टी ने जारी किया शेड्यूल

पार्टी की तरफ से जारी शेड्यूलट के अनुसार 6 अक्टूबर को टंकराम वर्मा के बाद 7 अक्टूबर को स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे।

8 अक्टूबर को केदार कश्यप

इसके बाद 8 अक्टूबर को वन मंत्री केदार कश्यप और 9 अक्टूबर को तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और 10 अक्टूबर को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल बैठेंगे।

सालभर पहले शुरू किया गया था सहयोग केंद्र

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सहयोग केंद्र की शुरुआत करीब सालभर पहले की गई थी। बता दें कि भाजपा के प्रदेश की सत्ता में वापसी के तुरंत बाद पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को महत्व देने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही थी। सहयोग केंद्र उसी दिशा में सरकार की पहल है।

CG BJP  सालभर से बंद था सहयोग केंद्र

सितंबर 2024 में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले तक पार्टी मुख्यालय में सहयोग केंद्र का नियमित संचालन किया जा रहा था, लेकिन सितंबर में सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

इस वजह से सालभर स्थगित रहा

पार्टी नेताओं के अनुसार सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जैसे व्यस्त कार्यक्रमों के कारण यह फिर से शुरू नहीं हो सका। अब जब सभी चुनावी गतिविधियां समाप्त हो चुकी हैं, तो पार्टी ने एक बार फिर सहयोग केंद्र को शुरू करने का फैसला लिया है।

chatur postOctober 5, 2025
228 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:18:30
Privacy-Data & cookie usage: