CG BJP के नए प्रदेश अध्‍यक्ष का नाम फाइनल, आज होगी घोषणा, जानिए..कौन बनेगा

schedule
2025-01-17 | 04:01h
update
2025-01-17 | 04:01h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com
CG BJP गुरुवार को रायपुर पहुंचे राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री विनोद तावड़े का एयरपोर्ट पर स्‍वागत करते प्रदेश संगठन प्रभारी नीतिन नबीन, प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री संजय श्रीवास्‍तव

CG BJP रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम को लेकर सस्‍पेंश आज खत्‍म हो जाएगा। आज प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश के चुनाव प्रभारी के साथ ही संगठन प्रभारी रायपुर पहुंच चुके हैं।

पूरी हो चुकी है नामांकन की प्रक्रिया

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो चुकी है। छत्‍तीसगढ़ में संगठन चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए राष्‍ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रायपुर पहुंच चुके हैं। प्रदेश भाजपा प्रभारी नीतिन नबीन भी गुरुवार  को रायपुर आ गए हैं। प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने अध्‍यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू  हुई।

CG BJP जानिए.. कौन बनेगा छत्‍तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष

छत्‍तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष का नाम तय हो चुका है। अध्‍यक्ष के पद के लिए गुरुवार को केवल एक ही व्‍यकित का नामांकन जमा हुआ है, ऐसे में नए प्रदेश अध्‍यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय है। पार्टी नेताओं के अनुसार प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए मौजूदा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव ने नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में अब यह तय है कि सिंहदेव ही प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष बने रहेंगे। आज उनके नाम की औपचारिक घोषणा हो जाएगी।

CG BJP जानिए.. कौन हैं कि‍रण सिंहदेव

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव बस्‍तर से आते हैं। वे जगदलपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। इससे पहले वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के बाद उन्‍हें प्रदेश भाजपा की जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। सिंहदेव से पहले अरुण साव प्रदेश अध्‍यक्ष थे।

CG BJP सिंहदेव के सरकार में जाने की  चर्चाओं पर लगा विराम

किरण सिंहदेव के फिर से प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष बनाए जाने के फैसले से उनके मंत्री बनने की चर्चाओं पर विराम लग गया है। बात दें कि प्रदेश कैबिनेट में अभी मंत्री के दो पद खाली हैं। मंत्रिमंडल विस्‍तार की लगातार खबरें आती रहती हैं। बीच में इस बात की चर्चा गरम थी कि सिंहदेव संगठन की बजाय सरकार में जाना चाहते हैं। ऐसे में उनके स्‍थान पर किसी दूसरे नेता को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन सिंहदेव ही अब अध्‍यक्ष बने रहेंगे।  

BJP प्रदेश प्रभारी नबीन ने शराब घोटाला में भूपेश और नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दिया बड़ा बयानAMP

chatur postJanuary 17, 2025
212 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 01:37:22
Privacy-Data & cookie usage: