April 16, 2025

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

CG BJP की बड़ी बैठक शुरू, CM विष्‍णुदेव, शिव प्रकाश, नबीन समेत बड़े नेता हैं मौजूद, देखिए वीडियेा  

CG BJP की बड़ी बैठक शुरू, CM विष्‍णुदेव, शिव प्रकाश, नबीन समेत बड़े नेता हैं मौजूद, देखिए वीडियेा

CG BJP रायपुर। छत्‍तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक प्रदेश मुख्‍यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर शुरू हो गई है। इस बैठक पर पार्टी के नेताओं के साथ मंत्री और संसदीय पद के दावेदारों की भी नजर है। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, महामंत्री संगठन पवन साय उपस्थित और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव समेत आला नेता मौजूद हैं।

CG BJP कैबिनेट विस्‍तार पर चर्चा, मंत्री का नाम होगा फाइनल

प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में चल रही इस बैठक में कैबिनेट विस्‍तार पर चर्चा हो चल रही है। माना जा रहा है कि इसमें कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों का नाम फाइनल हो सकता है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्‍तार में तीन विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। मंत्री पद के लिए अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव का नाम चर्चा में है।

बता दें कि मौजूदा कैबिनेट में रायपुर से एक भी मंत्री शामिल नहीं है। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को कैबिनेट में थे। सांसद बनने के बाद उन्होंने मंत्री और विधायक पद से इस्‍तीफा दे दिया।

CG BJP संसदीय सचिवों का भी नाम होगा फाइनल

भाजपा कार्यालय में चल रही इस बैठक में संसदीय सचिवों का भी नाम फाइनल होने की उम्‍मीद है। बताया जा रहा है कि भाजपा के 16 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। इसमें कुछ वरिष्‍ठ विधायकों के साथ ज्‍यादातर नए विधायक शामिल हैं। इसके साथ ही विधानसभा उपाध्‍यक्ष का नाम भी तय किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विधानसभा उपाध्‍यक्ष के लिए विक्रम उसेंडी का नाम तय माना जा रहा है। उसेंडी पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उसेंडी सांसद भी रह चुके हैं।

छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय कैबिनेट के विस्‍तार की चर्चा के बाद सोशल मीडिया में एक सूची वायरल हो रही है। इसमें मंत्रियों और संसदीय सचिवों के साथ विधानसभा उपाध्‍यक्ष का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही इस सूची को देखने के लिए यहां क्लिक करें

Copyright © All rights reserved. | Powered By : Simpli Life