CG BJP की बड़ी बैठक आज: नबीन और अरुण सिंह पहुंचे रायपुर, सीएम भी होंगे शामिल  

schedule
2025-08-31 | 05:48h
update
2025-08-31 | 05:48h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG BJP रायपुर। छत्‍तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पार्टी की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक मे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी शामिल होंगे। दोनों नेता शनिवार की रात में रायपुर पहुंच चुके हैं।

नए पदाधिकारियों की ट्रेनिंग

पार्टी नेताओं के अनुसार प्रदेश मुख्‍यालय में आज प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश संगठन के नए पदाधिकारियों शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नबीन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए समय- समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करती है। इसके जरिये कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति और योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया जाता है।

CG BJP  पीएम के मन की बात भी सुनेंगे

प्रदेश मुख्‍यालय में होने वाले कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता मन की बात से होगी। प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण सुनेंगे। इसके बाद आगे का कार्यक्रम शुरू होगा।

संगठन के सभी वरिष्‍ठ पदाधिका‍री होंगे शामिल

प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्‍ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामि होंगे। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्‍वाल और प्रदेश संगठन के महामंत्री पवन साय भी मौजूद रहेंगे।

CG BJP  प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर नबीन ने दी जानकारी

बिहार सरकार के मंत्रीऔर प्रदेश प्रभारी नबीन ने पार्टी के प्रशिक्षण कार्यशाला की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की तरफ समय- समय पर ऐसे कार्यक्रम किए जाते हें। पार्टी अपने आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करती है। इस तरह की कार्यशाला सभी राज्‍यों में आयोजित किए जाते हैं। उन्‍होंने बताया कि कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

11 बजे से शुरू होगी बैठक

प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में बैठक 11 बजे से शुरू होगी। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण सुनेंगे। इसके बाद कार्यशाला की शुरुआत होगी।

chatur postAugust 31, 2025
357 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 15:03:43
Privacy-Data & cookie usage: