CG Budget 2025 विधानसभा के बजट सत्र के लिए सवालों की झड़ी, जानिए..विधायकों ने अब तक कितने प्रश्न लगाए

CG Budget 2025 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में पूछे जाने वाले सवालों की सूचना विधायकों की तरफ से सचिवालय को दी जा रही है। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सवाल की सूचना देने का क्रम शुरू हो गया था। विधायक अभी 24 फरवरी तक सवाल लगा सकते हैं।
CG Budget 2025 जानिए.. अब तक लग चुके हैं कितने सवाल
यह संयोग है कि 2025 विधानसभा के बजट सत्र के लिए 17 फरवरी तक विधायकों की तरफ से पूछे गए प्रश्नों की संख्या भी 2025 ही है। इसमें ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों ही प्रश्न शामिल है। 2024 में बजट सत्र के दौरान 2694 सावल लगाए गए थे। 2023 में 1793 और 2022 में 1682 प्रशन विधायकों की तरफ से लगाए गए थे। इसी तरह 2021 के बजट सत्र के लिए विधायकों ने 2904 और 2020 में रिकार्ड 3345 प्रश्न विधायकों की तरफ से लाया गया था।
राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा सत्र
विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सत्र के पहले दिन राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। इसमें राज्यपाल सरकार की उपलब्धि और आगामी कार्ययोजना के संबंध में भी अपनी बात रखेंगे। सदन में मंगलवार 25 फरवरी से प्रश्नकाल की शुरुआत होगी।
CG Budget 2025 एक लाख करोड़ से अधिक का होगा बजट
इधर, वित्त विभाग बजट को अंतिम रुप देने में लगा हुआ है। नए बजट को लेकर मंत्री स्तर की चर्चा का दौर भी लगभग पूरा हो चुका है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से जुड़ी योजनाओं और बजट पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इस बार भी प्रदेश का बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। हालांकि कर्ज के बढ़ते बोझ के बीच वित्तीय अनुशासन बनाए रखना बड़ी चुनौती बनी हुई है।