
CG Budget रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की 15 बैठकें होगी। होली के दौरान मार्च के पहले सप्ताह में सदन की बैठक नहीं होगी।
सरकार पेश करेगी बजट
विधानसभा के इस बजट सत्र में सरकार की तरफ से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया जाएगा। सरकार सदन में बजट कब पेश करेगी इसको लेकर अभी तक अटकले लगाई जा रही थी, लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी इसको लेकर बयान दिया है।
जानिए- कब पेश किया जाएगा छत्तीसगढ़ वर्ष 2026-27 का बजट
वित्तीय वर्ष 2026-27 का विधानसभा में कब पेश किया जाएगा, इसकी तारीख को लेकर अभी तक अनुमान लगाया जा रहा था, संभावना जताई जा रही थी कि 27 फरवरी को बजट पेश किया जा सकता है, लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साफ कर दिया है कि बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा।
सत्र शुरू होने के दूसरे ही दिन बजट
बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अनुसार अगले ही दिन राज्य सरकार का बजट पेश किय जाएगा।
इस वर्ग पर केंद्रित रहेगा बजट
छत्तीसगढ़ का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों पर केंद्रित हो सकता है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य जनहितकारी योजनाओं को और मजबूत करना और उसे हर वर्ग तक पहुंचाने का है।
जानिए- कितने का था 2025-26 का बजट
बता दें कि वित्तीय चालू वित्तीय वर्ष के लिए तीन मार्च 2025 को बजट पेश किया गया था। बजट कुल एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए का था। पिछले बार का बजट वित्त मंत्री चौधरी ने अपने हाथों से लिखा था। वह प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट था।




