प्रमुख खबरें

विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में होगी बैठक

छत्‍तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 30 जून को

CG Cabinet रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की कैबिनेट की बैठक 30 जून को प्रस्तावित है। यह बैठक मंत्रालय में होगी। अभी की स्थिति में कैबिनेट की इस बैठक का सिंगल एजेंडा है। राज्य के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब इस एजेंडा पर कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।

CG Cabinet जानिए क्या होगा 30 जून को कैबिनेट की बैठक में

दरअसल 30 जून को कैबिनेट की बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। अमिताभ जैन मुख्य सचिव के रूप में रिकॉर्ड दर्ज करके 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में जैन को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।

जानिए- इससे पहले किस चीफ स्क्रेटरी को कैबिनेट की बैठक में विदाई दी गई थी

कैबिनेट की बैठक करके किसी अफसर को विदाई देना बड़े सम्मान की बात होती है। जानकारों के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में इससे पहले केवल एक ही मुख्य सचिव की विदाई के लिए कैबिनेट बैठक हुई थी। तब राज्य में डॉ रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी।

इस मुख्य सचिव को कैबिनेट ने दी थी बैठक

मुख्य सचिव अमिताभ जैन से पहले जिस मुख्य सचिव को कैबिनेट की बैठक में विदाई दी गई थी उनका नाम सुनील कुमार था। सुनील कुमार 28 फरवरी 2014 में सेवानिवृत्त हुए थे। बता दें कि केंद्र सरकार में काम कर रहे सुनील कुमार को विशेष आग्रह कर छत्तीसगढ़ बुला कर मुख्य सचिव बनाया गया था। उनकी विदाई के लिए आयोजित कैबिनेट की बैठक में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सुनील कुमार की खूब तारीफ की थी।

CG Cabinet कांग्रेस सरकार में हुई थे जैन की नियुक्ति

उल्लेखनीय है कि अमिताभ जैन की मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। सामान्यतः सरकार बदले के तुरंत बाद मुख्य सचिव और डीजीपी बदल दिए जाते हैं, लेकिन विष्णु देव सरकार ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस सरकार में डीजीपी बनाए गए अशोक जुनेजा भी अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हुए। इसके विपरीत 2018 में सत्ता में आते ही कांग्रेस ने तत्कालीन मुख्य सचिव और डीजीपी को बदल दिया था।

मुख्‍यमंत्री करते हैं मुख्‍य सचिव का कैबिनेट से परिचय

नए मुख्‍य सचिव की नियुक्ति के बाद होने वाली कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्‍यमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों का नव नियुक्‍त मुख्‍य सचिव के साथ परिचय कराते हैं।

जैन से पहले किस मुख्‍य सचिव का कार्यकाल सबसे लंबा था। छत्‍तीसगढ़ के कितने मुख्‍य सचिव को समय से पहले हटाया गया। छत्‍तीसगढ़ के अब तक के मुख्‍य सचिव और उनके कार्यकाल से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Back to top button