Site icon Chatur Post

CG विष्‍णुदेव कैबिनेट का जातिगत समीकरण: 52% वालों का 50%  प्रतिनिधित्‍व, ST, SC, OBC व जनरल कितने

Khas Khabar

CG रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में तीन नए मंत्रियों के शपथ के साथ विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में सदस्‍यों की संख्‍या 14 हो गई है। इसमें मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के अलावा 13 मंत्री शामिल हैं। अब कैबिनेट में संख्‍या बढ़ने की संभावना खत्‍म हो गई है। अब कैबिनेट में नए मंत्री को शामिल करने के लिए पुराने मंत्री की छुट्टी करनी पड़ेगी।

छत्‍तीसगढ़ की आबादी में किस वर्ग का कितना हिस्‍सा

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य का निर्माण आदिवासी राज्‍य के रुप में हुआ था। हालांकि 2011 की जनगणना के अनुसार राज्‍य में अन्‍य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की आबादी सर्वाधिक है। इसके बाद अनुसूचित जनजाति (एसटी) यानी आदिवासियों की है। अनुसूचित जाति (एससी) तीसरी बड़ी आबादी है। राज्‍य की 90 में से 10 सीट एससी और 29 सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित है।

CG आंकड़ों में विभिन्‍न वर्गों की आबादी

छत्‍तीसगढ़ की कुल जन संख्‍या में ओबीसी वर्ग की आबादी का प्रतिशत 52 है। एसटी की आबादी 30.60 प्रतिशत है। वहीं एससी वर्ग का आबादी में हिस्‍सा 12.82 प्रतिशत है।

 विष्‍णुदेव साय कैबिनेट का जातिगत समीकरण

विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में 14 मंत्री हैं। इनमें  सबसे ज्‍यादा संख्‍या ओबीसी की है। इसके बाद एसटी की संख्‍या है। एससी और सामान्‍य वर्ग का प्रतिनिधित्‍व एक बराबर है।

CG सबसे ज्‍यादा ओबीसी मंत्री

विष्‍णुदेव कैबिनेट के 14 में से सात मंत्री अन्‍य पिछड़ा वर्ग के हैं। प्रतिशत के लिहाज से ओबीसी वर्ग का मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्‍व का आंकड़ा 50 प्रतिशत का है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के मंत्रियों की संख्‍या तीन है।  इनमें मुख्‍यमंत्री भी शामिल है। प्रतिशत में देखा जाए तो यह आंकड़ा करीब 21 प्रतिशत होगा। वहीं, एससी और सामान्‍य वर्ग के मंत्रियों की संख्‍या दो-दो हैं। प्रतिशत के हिसाब से यह आंकड़ा 14 होगा।

विष्णुदेव सायमुख्यमंत्रीएसटीसरगुजा
रामविचार नेताममंत्रीएसटीसरगुजा
केदार कश्यपमंत्रीएसटीबस्‍तर
श्याम बिहारी जायसवालमंत्रीओबीसीसरगुजा
लक्ष्मी राजवाड़ेमंत्रीओबीसीसरगुजा
 अरूण सावउप मुख्यमंत्रीओबीसीबिलासपुर
लखनलाल देवांगनमंत्रीओबीसीबिलासपुर
ओपी चौधरीमंत्रीओबीसीबिलासपुर
गजेंद्र यादवमंत्रीओबीसीदुर्ग
टंकराम वर्मामंत्रीओबीसीरायपुर
गुरु खुशवंत साहेबमंत्रीएससीरायपुर
दयालदास बघेलमंत्रीएससीदुर्ग़
राजेश अग्रवालमंत्रीसामान्‍यसरगुजा
विजय शर्माउप मुख्यमंत्रीसामान्‍यदुर्ग
Exit mobile version