CG रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग Chhattisgarh Tourism Department और आईआरसीटीसी IRCTC ने मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना mukhyamantri jan paryatan protsahan yojana की शुरुआत की है। इसके तहत रायपुर Raipur और बस्तर Bastar में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द होगा। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Chief Minister’s Public Tourism Promotion Scheme इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी टूर Raipur City Tour, रायपुर सिटी धार्मिक टूर Raipur City Religious Tour, रायपुर-जगदलपुर सर्किट टूर Raipur-Jagdalpur circuit tour और रायपुर-सिरपुर-बारनवापारा सर्किट टूर Raipur-Sirpur-Barnawapara Circuit Tour शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड Hindi-English guide, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस Travel insurance जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पर्यटक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
प्रमुख टूर पैकेज
इस टूर में पर्यटक Raipur रायपुर के प्रमुख स्थलों Rammandir राम मंदिर, ऊर्जा पार्क Energy Park, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम Chhattisgarh Tribal Museum, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर Kaushalya Mata Temple की सैर कर सकेंगे। पैकेज में वातानुकूलित air conditioned वाहन, हिंदी/अंग्रेजी गाइड, भोजन और यात्रा बीमा Travel insurance शामिल है। प्रस्थान रायपुर रेलवे स्टेशन Raipur Railway Station से होगा।
धार्मिक स्थलों पर केंद्रित यह टूर हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कॉन मंदिर ISKCON Temple, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर Kaushalya Mata Temple की यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। इस टूर की शुरुआत और समापन भी रायपुर रेलवे स्टेशन Raipur Railway Station से ही होगा।
इस पैकेज में बस्तर क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थलों जगदलपुर Jagdalpur, चित्रकोट, तीरथगढ़ की यात्रा शामिल है। पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात Chitrakot Falls, कुटुमसर गुफा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान Kanger Valley National Park और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षणों का आनंद ले सकेंगे। ठहराव डबल-शेयरिंग double-sharing होटल में होगा तथा दैनिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।
यह टूर सिरपुर Sirpur के ऐतिहासिक मंदिरों और बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य Baranwapara Wildlife Sanctuary की सैर करवाएगा। पैकेज में स्नैक्स, भोजन, होटल आवास और वातानुकूलित वाहन air-conditioned vehicle शामिल हैं। पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव भी मिलेगा।
प्रत्येक पैकेज के लिए कम से कम 10 व्यक्तियों का समूह आवश्यक है। यात्रा के दौरान पर्यटकों tourists को पीने का पानी, स्नैक्स Snacks, लंच और ट्रैवल इंश्योरेंस Travel insurance दिया जाएगा। 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 85 % और 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को 75 % सब्सिडी subsidy प्रदान की जाएगी। सभी पैकेज रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू और समाप्त होते हैं।
इन टूर पैकेजों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक cultural, धार्मिक religious और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा लाई जा रही है। पर्यटक इन पैकेजों के जरिए प्रदेश की विविधता Diversity और समृद्धि का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगे। इस योजना से स्थानीय व्यवसायों local businesses को लाभ मिलेगा और रोजगार employment के अवसरों में वृद्धि होगी।
—
यह योजना स्थानीय पर्यटन local tourism को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के व्यापक अवसर भी उपलब्ध कराएगी। हम चाहते हैं कि Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि हर पर्यटक तक पहुंचे।
राजेश अग्रवाल, मंत्री, पर्यटन विभाग
—
मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना Chief Minister’s Public Tourism Promotion Scheme छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन को सुलभ, समृद्ध और आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में प्रदेश को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
– विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री