CG रायपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की प्रक्रिया चल रही है। संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और अधिसूचना के अनुसार 26 फरवरी को राज्य निर्वाचन अधिकारी घनश्याम शर्मा के समक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद (एकमात्र निर्वाचित पद) के लिए नामांकन जमा किए गए।
इस पद के लिए योगेश चौरे ने नामांकन जमा किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन के अवसर पर बस्तर संभाग के प्रस्तावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सरगुजा संभाग के साथियों का सशक्त समर्थन प्राप्त हुआ। साथ ही जिला राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर, सूरजपुर, बलरामपुर सहित विभिन्न जिलों के साथियों के सहयोग से सैकड़ों कर्मचारियों की ऐतिहासिक उपस्थिति में नामांकन भरा गया।
राजधानी रायपुर स्थित संघ के प्रांतीय कार्यालय, तेलीबांधा मरीन ड्राइव मस्जिद के पास, चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में यह नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने से पूर्व पैनल में शामिल मेरे अधिवक्ता द्वारा विधिवत नामांकन पत्र तैयार कर प्रस्तुत किया गया।
चौरे ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भावनात्मक एवं ऐतिहासिक रहा। बस्तर, सरगुजा, मेरे गृह जिला राजनांदगांव तथा दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर संभाग के साथियों का स्नेह, विश्वास और समर्थन अभूतपूर्व रहा। यह केवल नामांकन नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों के लिए सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि मतदान दिनांक 28 मार्च को संपन्न होगा।
इस अवसर पर आदेश, रवि, सुरेश, राकेश, लोकेश, हरिश्चंद्र यादव, मंगलू, सैंडी, गुंजन बघेल, नागजी, शिरोमणि, संध्या, अमेरिका सहित बड़ी संख्या में साथी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे।