CG Coal कोल लेवी वसूली मामले में EOW ने दो और आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान: डडसेना और तिवारी की बताई भूमिका

schedule
2025-10-08 | 15:07h
update
2025-10-08 | 15:07h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Coal  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ चर्चित कोयला लेवी वसूली मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को रायपुर की विशेष कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया। इसमें ईओडब्ल्यू ने प्रदेश कांग्रेस के कोषध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निज सहायक देवेंद्र डडसेना को पूरे मामले की अहम कड़ी बताया है।

1500 पेज का चार्जशटी

रायपुर की विशेष कोर्ट में ईओडब्ल्यू की तरफ अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरण दो आरोपियों देवेन्द्र डडसेना और नवनीत तिवारी के विरूद्ध करीब 1,500 पेज का अभियोग पत्र प्रस्तुत किया है। दोनों आरोपी केन्द्रीय जेल रायपुर मे हैं।

CG Coal  डडसेना की यह थी भूमिका

ईओडब्ल्यू की चार्जशीट के अनुसार देवेन्द्र डड़सेना कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का निजी सहायक था। अवैध कोल लेवी वसूली से प्राप्त बड़ी मात्रा में नगद राशि का वास्तविक रिसीवर और मध्यस्थ था। कांग्रेस भवन रायपुर में भवन नाम से दर्ज प्रविष्टियां उसी के माध्यम से संचालित अवैध लेन-देन की पुष्टि करती हैं।

ईओडब्‍ल्‍यू ने बताया अनिवार्य कड़ी

आरोपी डड़सेना अपराध की पूरी श्रृंखला में एक अनिवार्य कड़ी रहा, जिसने न केवल अवैध धनराशि को भौतिक रूप से प्राप्त किया बल्कि उसे आगे कोल स्कैम में संलिप्त आरोपियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाई। इस प्रकार आरोपी द्वारा करोड़ों रूपये की अवैध धन की रिसीविंग, कस्टडी और ट्रांसफर की प्रक्रिया में सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका पाया गया है।

रायगढ़ में वसूली करता था नवनीत

ईओडब्ल्यू के अनुसार नवनीत तिवारी अवैध कोल लेवी वसूली सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था। वह आरोपी सूर्यकांत तिवारी के निर्देश पर अवैध कोल लेवी सिंडीकेट के लिए जिला रायगढ़ में व्यवस्थित रूप से कोल व्यवसायियों एवं ट्रांसपोर्टरों को भयाकांत कर करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करता था। यह वसूल की गई रकम को नियमित रूप से रायगढ़ से रायपुर में सिंडिकेट के सदस्यों तक पहुंचाता था। आरोपी सूर्यकांत तिवारी द्वारा अर्जित कोल स्कैम की अवैध आय से खरीदी गई सम्पत्तियों का बेनामीदार भी रहा। आरोपी नवनीत तिवारी के विरूद्ध डिजिटल, दस्तावेज, मौखिक साक्ष्य आदि इस बात की पुष्टि करते हैं।

CG Coal  अब तक 15 आरोपियों के खिलाफ पेश हो चुका चालान

इससे पहले जुलाई 2024 में 15 आरोपियों-सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग, संदीप कुमार नायक, सूर्यकांत तिवारी, निखिल चंद्राकर, लक्ष्मीकांत तिवारी, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी, पारेख कुर्रे, राहुल सिंह, रोशन कुमार सिंह एवं वीरेन्द्र जायसवाल के खिलाफ ईओडब्ल्यू के द्वारा अवैध कोल लेवी प्रकरण में प्रथम चालान प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद अक्टूबर 2024 में 02 आरोपियों मनीष उपाध्याय एवं रजनीकांत तिवारी के विरूद्ध पूरक चालान प्रस्तुत किया गया था।

chatur postOctober 8, 2025
158 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.02.2026 - 00:49:58
Privacy-Data & cookie usage: