Site icon Chatur Post

CG Cricket कैबिनेट के इस फैसले से छत्‍तीसगढ़ में क्रिकेट के नए युग की शुरुआत: अब वन डे और T-20 के साथ टेस्‍ट मैच

cricket (9)

CG Cricket रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार के एक फैसले ने छत्‍तीसगढ़ के हजारों क्रिकेट खिलाड़ि‍यों और लाखों क्रिकेट प्रेमियों में नई उम्‍मीद जगा दी है। 14 नवंबर को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में कैबिनेट ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे राज्‍य में क्रिकेट के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

क्रिकेट को लेकर राज्‍य सरकार का बड़ा फैसला

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने क्रिकेट को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने नवा रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्‍टेडियम को छत्‍तीसगढ़ किक्रेट संघ को लीज पर देने का फैसला किया है। इस फैसले से राज्‍य में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों का रास्‍ता आसान हो गया है।

अभी पीडब्‍ल्‍यूडी के पास है स्‍टेडियम

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम की गिनती देश के बड़े क्रिकेट स्‍टेडियमों में होता है। अभी यह स्‍टेडियम पीडब्‍ल्‍यूडी के पास है। पीडब्‍ल्‍यूडी ही इसका रख रखाव आदि करती है।

30 साल के लीज पर देने का फैसला

कैबिनेट ने स्टेडियम को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को 30 साल लीज में दे दिया। क्रिकेट संघ अब इस स्टेडियम को टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार करेगा। अब तक इस स्टेडियम में वन डे और टी 20 क्रिकेट ही हुआ है। अभी 3 दिसम्बर को साउथ अफ्रीका व भारत का एक वन डे यहां बीसीसीआई ने आवंटित कर दिया है।

बीसीसीआई करेगा 10 करोड़ खर्च

संघ के संरक्षक बलदेव सिंग भाटिया ने कहा कि स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा के लिए बीसीसीआई स्टेट एसोसिएशन को मदद करने तैयार है। 3 दिसम्बर और 23 जनवरी को होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद बीसीसीआई यहां प्रथम चरण में 10 करोड़ खर्च करेगा। अब तक स्टेट एसोसिएशन केवल ग्राउंड मेंटेन करता था। लीज में स्टेडियम मिलने के बाद पूरे स्टेडियम की जिम्मेदारी एसोसिएशन की होगी।

15 प्रैक्टिस विकेट बनेंगे

संघ के प्रवक्ता राजेश दवे Rajesh Dave ने बताया कि यहां प्रैक्टिस विकेट की कमी है। इसके लिए हम बाहर 15 से 20 बॉक्स विकेट तैयार करेंगे। ड्रेसिंग रूम को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का बनाया जाएगा।

शाह ने बताया कि स्टेट संघ का स्टेडियम होने से अब बीसीसीआई BCCI के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा लेने में दिक्कत नहीं होगी। हमारी एयर कनेक्टिविटी अच्छी है, इसका फायदा मिलेगा।

क्रिकेट बोर्ड में अभी छत्तीसगढ़ से प्रभतेज सिंग भाटिया Prabhtej Singh Bhatia संयुक्त सचिव हैं। इसका भी फायदा स्टेडियम मिलने के बाद क्रिकेट संघ को मिलेगा।

अब राष्ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय स्तर के और अधिक मैच होंगे

छत्‍तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया Baldev Singh Bhatia पूरी कैबिनेट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर प्रशिक्षण और तकनीकी सुविधाएं प्राप्त होंगी।

संघ को स्टेडियम Stadium मिल जाने से अब छत्तीसगढ़वासियों को और अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच देखने को मिलेंगे। भाटिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नाम क्रिकेट के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन होगा।

Exit mobile version