CG Dhan छत्‍तीसगढ़ में इस बार भी बढ़ गया धान की खेती का रकबा: जानिए- इस बार कितनी हो रही खेती

schedule
2025-08-12 | 05:57h
update
2025-08-12 | 05:57h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Dhan रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में धान की खेती का रकबा फिर एक बार बढ़ गया है। रकबा बढ़ने का अर्थ है कि राज्‍य के किसानों ने इस खरीफ सीजन में पिछले सीजन की तुलना में ज्‍यादा क्षेत्रफल में धान की बोनी की है। छत्‍तीसगढ़ में धान की खेती का रकबा कितना है, इस बार कितने रकबे में धान की खेती की गई है, छत्‍तीसगढ़ में धान की खेती का रकबा क्‍यों बढ़ रहा है, आइए इन सवालों का जवाब जानते हैं।

छत्‍तीसगढ़ है धान का कटोरा

छत्‍तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। खरीफ सीजन में राज्‍य के अधिकांश किसान धान की खेती करते हैं। छत्‍तीगसढ़ में 37 लाख से ज्‍यादा किसान हैं। इनमें से लगभग 27 लाख किसान धान की खेती करते हैं।

जानिए- इस खरीफ सीजन में कितना है धान का रकबा

छत्‍तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में 44.78 लाख हेक्‍टेयर में विभिन्‍न फसलों की बोनी हो चुकी है। इनमें धान के साथ कुटकी, कोदो, दलहन और तिलहन के साथ मक्‍का शामिल है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले सीजन में 39 लाख हेक्‍टेयर में धान की खेती की गई थी। इस बार यह आंकड़ा 40 लाख हेक्‍टेयर से अधिक है।

CG Dhan  छत्‍तीसगढ़ में क्‍यों बढ़ रहा है धान का रकबा

छत्‍तीसगढ़ में धान का रकबा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह सरकार की तरफ से धान की खेती को मिल रहा प्रोत्‍साहन है। छत्‍तीसगढ़ में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी की जा रही है। यह देश में धान की सर्वाधिक कीमत है। इससे पहले कांग्रेस सरकार के दौर में 2700 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी हो रही थी। इसी कारण धान की खेती का रकबा लगातार बढ़ता जा रहा है।

CG Dhan  छत्‍तीसगढ़ में धान की खेती का रकबा

वर्षलाख टनपंजीकृत किसानरकबा (हे.)
2017-1856.8815,77,33224,46,546
2018-1980.3816,96,7632560557
2020-219221,29,76427,59,385
2021-229824,06,56030,10,880
2022-2311025,92,00031,13,000
2023-24144.926,85,00033,51,000

CG Dhan  देश में सर्वाधिक धान उत्‍पादन करने वाले राज्‍य

राज्यरकबा (लाख हेक्टेयर)उत्पादन (लाख टन)उपज (केजी/हेक्टेयर)
उत्तर प्रदेश79.76217.432726
पंजाब32.43146.824527
पश्चिम बंगाल42120.752875
छत्तीसगढ़38.3593.032426
तेलंगाना23.4481.743487

chatur postAugust 12, 2025
329 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 16:30:27
Privacy-Data & cookie usage: