CG दिलीप बंजारे बने अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष: पूर्णानंद बनाए गए लिपिक वर्गीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

schedule
2025-11-05 | 12:36h
update
2025-11-05 | 12:36h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG रायपुर।  प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने  संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए दिलीप कुमार बंजारे अधीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग इंद्रावती भवन नया रायपुर को प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ में विभागाध्यक्ष / संचालनालयीन अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पूर्णानंद चुरेंद्र बने  लिपिक वर्गीय कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

 वहीं ग्रामोद्योग विभाग के पूर्णानंद चुरेंद्र सहायक ग्रेड -1 को लिपिक वर्गीय कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

स्वप्रेरित होकर संगठन से जुड़ रहे अधिकारी कर्मचारी

 प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने बताया कि संगठन की कार्यशैली एवं विश्वसनीयता से प्रभावित होकर अधिकारी कर्मचारी स्वप्रेरित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं ।

महिला व राजपत्रित अधिकारी प्रकोष्‍ठ भी शीघ्र

प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने बताया कि आवश्यकता और संगठन के विस्तार  को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही महिला अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं राजपत्रित अधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया जाएगा ।

कर्मचारी नेताओं ने दी बधाई

दिलीप कुमार बंजारे और पूर्णानंद चुरेंद्र की नियुक्ति पर जितेन्द्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ,  प्रेम सिंह कंवर, संयोजक अजाक्स इंद्रावती भवन, रामायण सूर्यवंशी अध्यक्ष स्टैनोग्राफर संघ, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ रायपुर,सुनील भूमरकर, जी एस कोरी,केशव कुमार कौशले, अजय खांडेकर, अंजोर दास खुंटे,  दुलेकुर्रे , नवीन अग्रवाल, राजेश वरकड़े, जयंत कुमार आदि अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई है ।

chatur postNovember 5, 2025
215 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:22:08
Privacy-Data & cookie usage: