CG Finance: सरकार ने बढ़ाई आय की अधिकतम सीमा, शासकीय सेवकों के आश्रितों को होगा फायदा

schedule
2024-11-17 | 14:25h
update
2024-11-17 | 14:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Finance : रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। इससे प्रदेश के करीब 5 लाख शासकीय सेवाओं को लाभ होगा।

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने शासकीय सेवाओं के आश्रितों के आय की अधिकतम सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। शासकीय सेवाओं के आश्रितों की अधिकत आय की सीमा बढ़ाने के प्रस्‍ताव को वित्‍त विभाग ने मंजूरी दे दी है। इससे सरकारी कर्मचारियों के आश्रित भी विभिन्‍न शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

CG Finance : जानिए.. छत्‍तीसगढ़ में कितनी की गई आय की अधिकतम सीमा

वित्‍त विभाग से जारी आदेश के अनुसार सरकारी सेवओं के आश्रितों की अधिकतम आय सीमा में सीधे 3050 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे अब आय की अधिकतम सीमा 7750 रुपये हो गई है। सरकार के इस फैसले से सरकारी सेवाओं के उन आश्रितों को लाभ होगा जिनकी आय 3 हजार 50 रुपये से अधिक है। आय सीमा बढ़ाए जाने से 3050 रुपये से अधिक आय वाले भी अब परिवार पेंशन के हकदार हो जाएंगे।

CG Finance : 10 साल की गई बढ़ोतरी

वित्‍त विभाग के अफसरों के अनुसार सरकारी सेवाओं के आश्रितों की आय की अधिकतम सीमा में इससे पहले 2014 में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से बीते 10 वर्षों में इसमें किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई थी। अफसरों के अनुसार इस बीच राज्‍य में दैनिक मजदूरी दर में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। छत्‍तीसगढ़ में दैनिक मजदूरी की दर 10 हजार 900 रुपये तक पहुंच चुकी है।

अफसरों के अनुसार सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों की स्थिति में सुधार होगा। आश्रितों की आर्थिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। सरकार के इस फैसले उन दिवंगत सरकारी सेवकों के परिवार को लाभ होगा जो केवल परिवार पेंशन पर निर्भर हैं। राज्‍य सरकार के इस फैसले से उन्‍हें भी परिवार पेंश का लाभ मिलने लगेगा।

chatur postNovember 17, 2024
44 1 minute read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2025 - 14:15:23
Privacy-Data & cookie usage: