CG दो विधायकों के खिलाफ FIR: एक गिरफ्तार, बाल कानून का उल्लंघन समेत ये हैं आरोप

schedule
2025-07-01 | 13:25h
update
2025-07-01 | 13:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के दो विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। एक विधायक पर बाल संरक्षण कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगा है तो दूसरे पर हिंसा का। विधानसभा के मानसून सत्र के 13 दिन पहले विधायकों पर दर्ज किए गए FIR से सियासी पारा चढ़ सकता है।

जानिए किन विधायकों के खिलाफ दर्ज हुआ है FIR

छत्तीसगढ़ में जिन दो विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, वो दोनों कांग्रेस पार्टी के हैं। दोनों FIR जांजगीर चांपा जिला में दर्ज हुआ है। जिनके खिलाफ FIR दर्ज किया गया है उन विधायकों का नाम व्यास नारायण और बालेश्वर साहू है।

CG जानिए विधायक व्यास नारायण पर क्यों दर्ज हुआ है FIR

दरअसल कांग्रेस विधायक व्यास नारायण पर एक आंदोलन में बच्चों को ढाल बनाने समेत अन्य आरोप लगे हैं। पूरा मामल सड़क जाम से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि 30 जून को विधायक व्यास नारायण के नेतृत्व में खोखसा ओवर ब्रिज के पास खराब सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया था।

इसमें कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए थे। पुलिस अफसरों के अनुसार चक्का जाम जैसे आंदोलन में बच्चों को शामिल करना बाल संरक्षण कानून का उल्लंघन है। इस मामले में विधायक के साथ ही सरपंच, उपसरपंच समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

CG विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, जमानत पर रिहा भी

दूसरा मामला विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ दर्ज हुआ है। बालेश्वर साहू पर गली गलौज, शारीरिक हिंसा समेत अन्य आरोप लगे हैं। इन मामलों में 29 जून को विधायक को गिरफ्तार किया गया था।

नए कानून के तहत मामला जमानती था इस वजह से उन्हें रिहा भी कर दिया गया। चूंकि विधानसभा की अधिसूचना जारी हो चुकी है इसलिए विधायक की गिरफ्तारी और जमानत पर छोड़े जाने की सूचना विधानसभा सचिवाल को दे दी गई है।

AC के आउटर को लेकर पड़ोसी से विवाद

विधायक बालेश्वर साहू का पूरा मामला पड़ोसी से विवाद का है। इस मामले में चंद्रशेखर राठौड़ ने पुलिस में शिकायत की है। बताया कि विधायक ने अपनी AC का आउटर राठौड़ की दिवाल में लगवा दिया था।

बार बार आग्रह करने के बाद भी जब विधायक ने आउटर नहीं हटाया तो राठौड़ उसे खुद हटवाने लगे। इससे विधायक नाराज हो गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान उन्होंने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मोबाइल छीनकर डिलीट कर दी।

chatur postJuly 1, 2025
558 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 03:15:47
Privacy-Data & cookie usage: