CG Independence Day स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम साय की बड़ी घोषणा: रायपुर में लागू हो गई यह नई

schedule
2025-08-15 | 06:43h
update
2025-08-15 | 06:43h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG Independence Day रायपुर। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने राजधानी के पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह में ध्‍वजारोहण किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने राज्‍य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों और उसके प्रभावों पर भी बात की।

नक्‍सलवाद से मुक्‍त होगा छत्‍तीसगढ़

मुख्‍यमंत्री विष्‍ण्‍ुादेव साय ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ समेत पूरा देश मार्च 2026 तक नक्‍सलवाद से मुक्‍त हो जाएगा। उन्‍होंने कहा कि बसतर में नक्‍सलवाद के खात्‍मे के लिए हमारे जवान पूरी ताकत के साथ मैदान मे डटे हुए हैं। इसके साथ ही बस्‍तर के प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। इसका असर भी दिखने लगा है।

CG Independence Day  20 महीने में 450 नक्‍सली ढेर

साय ने बताया कि बीते 20 महीने में हमारे सुरक्षाबल के जवानों ने बस्‍तर में 450 नक्‍सलियों को ढेर किया है। 1578 गिरफ्तार किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने बसवराजू और सुधाकर जैसे बड़े नक्‍सलियों को मार गिराने मे सफलता हासिल की है। राज्‍य सरकार की आकर्षक सरेंडर नीति के कारण 1589 नक्‍सलियों ने हथियार छोड़ा है।  

रायपुर की पुलिसिंग में बड़े बदलाव की घोषणा

राजधानी के पुलिस परेड मैदान से जनता के नाम अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने रायपुर की पुलिसिंग में बड़े बदलाव की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने बताया कि सरकार रायपुर में आयुक्‍त प्रणाली लागू करने जा रही है।  इस व्‍यवस्‍था के तहत रायपुर में पुलिस कमिश्नर की पदस्‍थापना की जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने स्‍वदेशी पर दिया जोर

अपने भाषण के दौरान मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने प्रदेश के लोगों से स्‍वदेशी को अपनाने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक स्‍वेदशी वस्‍तुओं का उपयोग करना चाहिए। विष्‍णुदेव ने राज्‍य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए प्रदेश की जनता, विशेष रुप से किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।  

chatur postAugust 15, 2025
494 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 14:35:00
Privacy-Data & cookie usage: