Site icon Chatur Post

CG Independence Day बिजली कंपनी की वर्किंग में बड़े बदलाव का ऐलान: अध्‍यक्ष डॉ. रोहित यादव ने बताया….

CG Independence Day बिजली कंपनी की वर्किंग में बड़े बदलाव का ऐलान: अध्‍यक्ष डॉ. रोहित यादव ने बताया....

CG Independence Day रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में अब ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। कार्यालय की सभी फाइलों का अनुमोदन अधिकारी कंप्यूटर या लैपटॉप पर आनलाइन कर सकेंगे। इसकी घोषणा पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ, रोहित यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में की। उन्होंने डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और सुरक्षा सैनिकों के मार्चपास्ट की सलामी ली।

मंत्रालय में लागू हो चुका है ई ऑफिस सिस्‍टम

डंगनिया स्थित पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. यादव ने कहा कि राज्य शासनने मंत्रालय में ऑनलाइन फाइल अनुमोदित करने का सिस्टम बनाया है। यह बहुत सरल,प्रभावी और आसान है। इसे अब पॉवर कंपनी के सभी विभागों में भी अपनाया जाएगा।अधिकारी कहीं भी हों, फाइलों को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से निराकृत कर सकेंगे।इसमें समय या फिर भौतिक रूप से मोटी-मोटी फाइल लाने ले जाने की झंझट नहीं रहेगी।    

CG Independence Day दो अक्‍टूबर से पहले यह काम करना होगा

 डॉ.यादव ने कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी जल्द ही पुरानी सामग्रियों व दस्तावेजों के निस्तारण के लिए मेनुअल बनाएगा, ताकि हम उन्हें डिजिटल करके सुरक्षित रखे और हमअपने ऑफिस को स्वच्छ और सुंदर बना सकें। सभी दफ्तरों में पुराने अनावश्यकदस्तावेज और कबाड़ के ढेर लगे रहे हैं, इनका निराकरण 2 अक्टूबर के पहले करना है।

पीएम सूर्यघर योजना को लेकर अध्‍यक्ष ने कहा..

 डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार विशेष प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा है कि उपभोक्ता सस्ती बिजली योजना केलिए किसी शासकीय योजना पर आश्रित न रहें, बल्कि अपने घरों की छतों परसोलरप्लांट लगाकर स्वयं बिजली उत्पादक बने।

उन्होंने पॉवर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने घरों में प्लांट लगाने का आह्वान किया। छह लाख सोलर प्लांट लगाने केलिए राज्य शासन स्वयं 18 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रही है।  

तीनों कंपनियों के एमडी रहे मौजूद

इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला, भीम सिंह कंवर, निदेशक आरए पाठक, मुख्य अभियंता (मा.सं.) एएम परियल और मुख्य सुरक्षाअधिकारी विंग कमांडर ए श्रीनिवास राव विशेष रूप से उपस्थित थे। सतर्कता और सुरक्षा विभाग के सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह व बैंड दल के ताराचंद बेन के नेतृत्व में परेड की प्रस्तुति दी गई। समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क)  उमेश कुमार मिश्र ने किया।

Exit mobile version