
CG बैकुंठपुर। स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया में सीपीआर (Cardio-pulmonary Resuscitation) जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से जीवन-रक्षक कौशल के रूप में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिष्ठाता डॉ. डीके गुप्ता की अध्यक्षता, डॉ. मनीष कुमार, जिला अस्पताल कोरिया व रेडक्रॉस प्रभारी तारा मरावी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राहुल आर्य ने सीपीआर का महत्व बताया। अधिष्ठाता ने सभी का अभिनंदन कर सीपीआर-सह-प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता अभियान की सराहना की। डॉ. मनीष कुमार ने सीपीआर के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही डमी के माध्यम से सीपीआर की विधि व प्राथमिक चिकित्सा विशेषकर सर्पदंश , मधुमक्खी-दंश, कुत्ते के काटने, जलने इत्यादि अवस्थाओं में त्वरित प्राथमिक उपचार के उपाय बताए।
स्वयंसेवकों और महाविद्यालय स्टाफ को डमी पर सीपीआर का अभ्यास कराया गया। धन्यवाद-ज्ञापन डॉ. एनके मिश्रा, सहायक प्राध्यापक ने किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला – कोरिया के स्टाफ मोहम्मद रफीक सिद्दिकी, जिला अस्पताल कोरिया के स्टाफ गोविन्द वर्मा, महाविद्यालय के सहायक ग्रंथपाल डॉ. श्रवण यादव, प्राध्यापकगण डॉ. संजय कुमार घृतलहरे, डॉ. आशीष कुमार सिंह, शिक्षकगण डॉ. सिद्धार्थ शंकर पात्रे, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. अमिता एक्का, अलका मिंज और पांडुरंग बोबड़े सहित कर्मचारीगण तथा स्वयंसेवक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।




