Site icon Chatur Post

CG  सभी विभागों को जारी किया चेकबुक जमा करने का निर्देश: वित्‍त विभाग ने जारी किया आदेश

CG  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में वित्‍तीय वर्ष के अंतिम सप्‍ताह में वित्‍त विभाग ने सभी विभागों को चेक बुक जमा करने का निर्देश जारी कर दिया है। विभाग की तरफ से जारी आदेश में सभी विभागों को 25 मार्च तक चेकबुक कोषालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

शासकीय सेवकों को घर बनाने के लिए 5% ब्याज दर पर 75 लाख का एडवांस:  HBA के लिए प्रस्‍ताव

विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार के हस्‍ताक्षर से जारी इस आदेश में बताया गया है कि सरकार ने निर्णय लिया गया है कि 25 मार्च, 2026 को शाम 5 बजे सभी चेक आहरण अधिकारी, अपने चेकबुक कोषालय अधिकारी के पास जमा करेंगे और उपयोग किए गए/निरंक चेक का स्पष्ट विवरण कोषालय अधिकारी को चेक बुक के साथ देंगे।

छत्‍तीसगढ़ के 12 एडिशनल और डिप्‍टी कलेक्‍टर हैं निलंबित: किसी पर यौन शोषण तो किसी पर हत्‍या का आरोप

इस आदेश में कहा गया है कि  अत्यावश्यक परिस्थितियों में 27 और 30 मार्च, 2026 तक कोषालय अधिकारी, संचालक बजट से उनके ई-मेल के माध्यम से स्वीकृति प्राप्त कर संबंधित आहरण और संवितरण अधिकारी को चेकबुक उपलब्ध कराएंगे, जिस पर संबंधित आहरण और संवितरण अधिकारी के हस्ताक्षर और कोषालय अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षर किए जाएंगे ।

30 मार्च के पहले भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

आदेश के अनुसार वित्तीय वर्ष के लेन-देन की समाप्ति के बाद आहरण और संवितरण अधिकारी की प्राप्ति अभिस्वीकृति लेकर चेकबुक वापस किया जा सकेगा। जारी किए गए सभी चेकों का भुगतान 30 मार्च, 2026 तक सुनिश्चित किया जाए।

Exit mobile version