Site icon Chatur Post

CG liquor scam अब ढांड और पूर्व CM का नंबर! लखमा और एपी को आमने-सामने बैठका कर होगी पूछताछा

liquor

CG liquor scam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दो हजार करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और अरुण पति त्रिपाठी को आमने- सामने बैठा कर पूछताछ करेगी। लखमा 21 तक ईडी की रिमांड पर हैं, जबकि त्रिपाठी इस वक्‍त जेल में हैं। बताया जा रहा है कि आज-कल में ईडी त्रिपाठी के रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन लगा सकती है।

बता दें कि एपी त्रिपाठी ही लखमा से फाइल पर साइन कराते थे। लखमा ने पूछताछ के दौरान यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा है कि मैं अनपढ़ हूं, अधिकारी फाइल पढ़कर सुनाते थे और मैं साइन कर देता था। इस बीच पूर्व मुख्‍य सचिव विवेक ढांड को भी समन किए जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार लखमा की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने पूरे मामले में सेवानिवृत्‍त आईएएस ढांड की भूमिका को लेकर कोर्ट में बड़ी जानकारी दी है। ईडी का दावा है कि पूरा गेम प्‍लान ढांड ने ही तैयार किया था। शराब घोटाला में ढांड को भी हिस्‍सा मिलता था। बता दें कि इस मामले में ढांड के यहां भी पहले छापा पड़ चुका है।

CG liquor scam निशाने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल

शराब घोटाला की आंच अब पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल तक भी पहुंचने लगी है। ईडी का दावा है कि जिस आबकारी नीति की वजह से यह पूरा खेल हुआ उस पर आबकारी मंत्री के रुप में कवासी लखमा के साथ ही मुख्‍यमंत्री के रुप में भूपेश बघेल का भी साइन है। भूपेश बघेल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को छत्‍तीगसढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन ने इशारों में भूपेश बघेल को मास्‍टर माइंड बताया। उन्‍होंने कहा कि भूपेश बघेल ने एक आदिवासी मंत्री मोहरा बनाया है।

CG liquor scam जानिए.. क्‍या है छत्‍तीसगढ़ का शराब घोटाला

छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कथिततौर पर शराब के कारोबार में बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार हुआ है। ईडी का दावा है कि भ्रष्‍टाचार की रकम 21 सौ करोड़ रुपये से ज्‍यादा है। इस काम में अनवर ढेबर के साथ अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी के साथ निरंजनदास की भूमिका मुख्‍य थी।

ईडी के अनुसार शराब में तीन तरह से भ्रष्‍टाचार किए गए। इसमें शराब बनाने वाली कंपनियों ने कमीशन लिया गया। इसके साथ ही नकीली होलोग्राम लगातार सरकारी शराब दुकानों से अवैध रुप से शराब बेचवाया गया। इस शराब की पूरी कमाई सीधे आरोपियों के पास पहुंची। शराब घोटाला की ईडी के साथ ही एसीबी-ईओडब्‍ल्‍यू भी जांच कर रही है। एसीबी ने ही एक खेत से होलोग्राम जब्‍त किया था।  

CG liquor scam पूर्व सीएम बोले- भ्रष्‍टाचार उजागर किया इस लिए फंसाया

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कहा है कि लखमा ने भाजपा सरकार के भ्रष्‍टाचार को उजागर किया है, इसलिए उन्‍हें गिरफ्तार किया गया हे।

Exit mobile version