CG News कोरबा। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी में हुए हादसे में एक संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर स्थिति में उन्हें रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना कोरबा के दर्री जोन के बांकी मोगरा की है। दुर्घटना में घायल हुए कर्मचारी का नाम जीवन चौहान है। जीवन चौहान संविदा कर्मचारी हैं। घटना सोमवार की है। बाँकी मोगरा मुख्यालय में पदस्थ जीवन चौहान 11Kv AB स्विच जोड़ते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। स्विच जोड़ते के दौरान जीवन चौहान DP से गिर गए हैंl जिससे उनको गंभीर चोटें आए हैं।
गंभीर रूप से घायल जीवन चौहान को SECL बांकी मोगरा हॉस्पिटल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कोरबा जिला चिकित्सालय रीफर किया गया है। जिला चिकित्सालय में पर्याप्त सुविधा नहीं होने और बेहर नहीं इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है।
प्रदेश महामंत्री कमलेश भारद्वाज ने बताया नियमितीकरण की राह देखते देखते पता नहीं कितने संविदा कर्मचारियों की और कितने क्षतिग्रस्त भाइयों का दर्द देखते हुए कंपनी को कितने लाश गिनवाना पड़ेगा तब जाकर विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की नियमितीकरण की मांग पूरा होगा और संविदा कर्मचारियों के साथ हो रहे दुर्घटना की जवाबदेही कौन हैं जो भी दोषी हो उस पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं