कर्मचारी हलचल

CG News  अफसरों के दबाव के खिलाफ फूटा गुस्सा: पटवारी संघ ने सौंपा 8 बिंदुओं ज्ञापन कहा- यह उचित नहीं

CG News  रायपुर। अफसरों के अनवाश्यक दबाव पर पटवारी संघ का गुस्सा सामने आया है। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की रायगढ़ इकाई ने जिला कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

संघ के अध्यक्ष अमर दास संजय की तरफ से सौंपे गए इस ज्ञापन में संघ ने आठ बिंदुओं पर अपनी बात रखी है। साथ ही कलेक्टर से इसके शीघ्र समाधान का आग्रह किया है।

ज्ञापन में बताया गया है कि संघ की बैठक 5 जनवरी को हुई। इसमें पटवारी संघ के सदस्यों ने अपनी बातें रखीं है। इसके अनुसार धान का रकबा समपर्ण का मुद्दा सबसे प्रमुख है।

संघ की तरफ से बताया गया है कि सरकार के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी का कार्य चल रहा है। पटवारियों की तरफ से धान के भौतिक सत्यापन के दौरान रकबा समर्पण के लिए किसानों से यथासंभव अनुरोध कर रकबा समर्पण कराया जा रहा है।  लेकिन उच्चाधिकारी सभी किसानों से रकबा समर्पण कराने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।

रोक वाले क्षेत्र में नकल जारी करने का दबाव

वर्तमान में रायगढ़ तहसील के 8 ग्रामों में रिंग रोड बाई पास रोड के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया चल रही है जिसके कारण 8 ग्रामों में आपके कार्यालय के आदेश कमांक 5725/भू अर्जन / 2025 रायगढ़ 11/07/2025 के तहत खरीदी बिक्री और किसी भी प्रकार के अंतरण प्रतिबंधित है। बावजूद उसके उच्चाधिकारियों द्वारा भूमि के बिक्री नकल के लिए जारी करने कहा जा रहा है। जो कि उचित नहीं है।

वेतन विसंगति में सुधार की मांग

 रायगढ़ तहसील के पटवारियों का वेतन विसंगति बना हुआ है जिसका सुधार नही हो पा रहा है। अत: अनुरोध है कि वेतन विसंगति के लिए समिति बनाकर वेतन विसंगति दूर करवाने सादर अनुरोध है।

सहायता राशि नहीं लौटाई गई

4. तहसील के कई पटवारियों द्वारा सड़क दुर्घटना में आरबीसी 6-4 के तहत तत्कालीन सहायता राशि 25000 रुपए स्वयं के व्यय से पीड़ितों को प्रदान किया गया है जो कि विगत 8 माह से पटवारियों को प्राप्त नहीं हुआ है।

समयमान वेतनमान

संघ के अनुसार वर्ष 2015 चैच के पटवारियो को समयमान वेतनमान का लाभ दिया जाना है। अत: इस संबंध में उचित पहल करने की कृपा करेंगे।

अलग फंड की व्यवस्था करें

 आपके प्रोटोकाल संबंधी स्पष्ट आदेश के बावजूद सर्किट हाउस, रेस्ट हाउस एवं अन्य खर्चों का वहन पटवारियों से कराया जा रहा है जो कि अत्यंत ही खेदजनक है। राजस्व पटवारी संघ मांग करता है कि सर्किट हाउस, रेस्ट हाउस और अन्य खर्चा के लिए अलग फंड की व्यवस्था की जाए।

शनिवार- रविवार अवकाश

संघ के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से शनिवार, रविवार को शासकीय अवकाश घोषित किया गया है जिसका लाभ तहसील के पटवारियों को नहीं मिल रहा है। अत: इस संबंध में उचित पहल करने का कष्ट करेंगे।

पटवारी का निलंबन समाप्त करने की मांग

रायगढ़ तहसील अंतर्गत पटवारी केशव राठिया के निलंबन को समाप्त करते हुए बहाल करने की कृपा करेंगे।

Back to top button