Site icon Chatur Post

CG News सड़क पर जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली BJP नेता की पत्नी गिरफ्तार: हाईकोर्ट का सरकार को निर्देश

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में मंत्री के निज सहायक की पत्नी का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, वायरल हुआ वीडियो

CG News  बिलासपुर। सड़क पर पत्नी का बर्थ डे सेलिब्रेट करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। हाईकोर्ट ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मनेंद्रगढ़ का है ममाला

मामला मनेंद्रगढ़ के भाजपा नेता राजेंद्र दास की पत्नी का सड़क पर बर्थ डे सेलिब्रेट करने का है। कांग्रेस ने राजेंद्र दास को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का निज सचिव बताते हुए सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो पोस्ट किया था। दास राजेंद्र दास की पत्नी ने सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा, फिर जमकर आतिशबाजी भी की।

सोमवार को हुई सुनवाई

इस मामले की सोमवार को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र प्रसाद की खंडपीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि सरकार को भी कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।

CG News  गिरफ्तारी के बाद मिला मुचलका

वहीं कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखने वाले महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने बताया कि अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। हालांकि राजेंद्र दास की पत्नी को मुचलके पर छोड़ दिया गया था।

कांग्रेस ने उठाया था सवाल

भाजपा नेता राजेंद्र दास की पत्नी का सड़क पर जन्म दिन मनाने वाला वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है। कांग्रेस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। कांग्रेस ने वीडियो के साथ सवाल भी किया था, पूछा था कि  क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है, भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या ?

CG News  मंत्री के बेहद करीबी हैं दास

सूत्रों के अनुसार राजेंद्र दास राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के बेहद करीबी हैं। दास लंबे समय से जायसवाल के साथ जुड़े हुए हैं। इसी वजह से उन्हें लोग मंत्री का निज सहायक और निज सचिव कहते हैं।

Exit mobile version