राज्य

CG News बड़ी उपलब्धि: अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए नामांकित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग

CG News  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए नामांकित हुआ है। आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क (UNPAN) की शोध संस्था अंतरराष्ट्रीय संसदीय अध्ययन केंद्र International Centre for Parliamentary Studies (आईसीपीएस) की तरफ से अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रबंधन की पारदर्शिता, दक्षता और नवाचार की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है।

 राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के नेतृत्व में मिली सफलता

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को आईसीपीएस ICPS  ने स्वीकार किया है। आयोग की तरफ से नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को एक साथ संपन्न कराने की पहल को आईसीपीएस ने उत्कृष्ट उपलब्धि मानते हुए विजेता अवार्ड अथवा उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विशेष मान्यता पुरस्कार तक के लिए नामांकित किया है।

CG News  आईसीपीएस लोकतांत्रिक व्यवस्था पर शोधरत संस्था

आईसीपीएस का मुख्यालय लंदन (यूके) स्थित मिलबैंक टावर में है। यह संस्था संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की सहयोगी है और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अध्ययन, अनुसंधान करती है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र की मजबूती के लिए विभिन्न  सरकारों को सुझाव देती है।

 CG News  बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में होगा अवार्ड समारोह

अवार्ड वितरण कार्यक्रम 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2025 के मध्य बोत्सवाना Botswana की राजधानी गेब्रोन Gebron में आयोजित होगा।  आईसीपीएस ICPS  ने आयोग के प्रतिनिधियों को समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। आयोग की ओर से सुखनाथ अहिरवार,  सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, उप सचिव को अधिकृत किया गया है। शासन से विदेश प्रवास की अनुमति प्राप्त होने पर वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Back to top button