Site icon Chatur Post

CG News इस निकाय में 50 साल बाद जीती भाजपा, एजाज और भूपेश पर विष्णु का कटाक्ष

CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने इतिहास रच दिया है। पार्टी ने सभी 10 चुनावी नगर निगम में न केवल महापौर का चुनाव जीता है बल्कि सभी निगमों में बहुमत भी हासिल किया है। पार्टी को मिली इस ऐतिहासिक सफलता से पूरी भाजपा गदगद है। पार्टी संगठन से लेकर सरकार तक हर कोई जनता का आभार व्यक्त करते नहीं थक रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के पूर्व महापौर एजाज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा कटाक्ष किया है।

CG News जानिए..किन निकायों में पहली बार भाजपा को मिली है जीत

छत्तीसगढ़ के दो नगरीय निकाय ऐसे हैं जहां भाजपा पहली बार अध्यक्ष का चुनाव जीती है। इसमें एक रायपुर जिला की आरंग नगर पालिका है। भाजपा के संदीप जैन आरंग नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 17 में से 10 वार्ड में भी जीत दर्ज की है। इसी तरह कांकेर नगर पालिका में भी भाजपा जीती है। पार्टी के नेताओं के अनुसार इससे पहले कभी भी इन दोनों निकायों में भाजपा कभी नहीं जीती थी।

मुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व महापौर पर कटाक्ष

भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सीएम हाउस में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा महापौर और अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग पार्षद का चुनाव हर गए वो महापौर बन गए थे।

शहरों में खिला कमल: सभी 10 नगर निगम में बीजेपी का कब्‍जा, 35 परिषद और 81 नगर पंचायत में भी जीत

बता दें कि एजाज भगवती चरण शुक्ल वार्ड से पार्षद का चुनाव हर गए हैं।भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर विष्णु देव ने कहा कि उनके क्षेत्र की जनता ने आज उन्हें हरा दिया। बताते चलें कि कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन में भी हार का सामना करना पड़ा है।

CG News जानिए भाजपा की जीत डॉ रमन ने क्या कहा

विधानसभा अध्यक्ष और राज्य के 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह ने भी भाजपा की इस जीत को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी भी भाजपा को निकाय चुनाव में इतनी सफलता नहीं मिली थी।

Exit mobile version