CG News छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति क्षतिग्रस्त: साजिश की आशंका, बघेल ने बताया जनता के सम्मान पर प्रहार, साय बोले…

schedule
2025-10-26 | 14:44h
update
2025-10-26 | 14:44h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसको लेकर रायपुर में हंगामा खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसे जनता के सम्मान पर हमला बताया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

साजिश की आशंका

इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश है। लोगों ने इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति पर हमला बताया है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की गर्दन तोड़ दी और शिलालेख के उस हिस्से को खुरचा, जिस पर डॉ. नरेंद्र वर्मा का नाम अंकित था। इससे स्पष्ट है कि यह कोई सामान्य तोडफ़ोड़ नहीं, बल्कि योजनाबद्ध साजिश थी।

CG News  सीसीटीवी फुटेज की जांच

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया है। नगर निगम ने घोषणा की है कि क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति स्थापित की जाएगी।

 सड़क पर उतरे संगठन

इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के नेता अमित बघेल ने कहा कि पुलिस इसे पागल का काम बता रही है, जबकि मूर्ति की हालत देखकर साफ है कि यह सोच-समझकर की गई साजिश है। जो नेता चुनाव के वक्त छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर वोट मांगते हैं, वही आज चुप हैं।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सरकार को घेरा है। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना की रजत जयंती के दिन राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ दी गई। यह केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि जनता के सम्मान पर प्रहार है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहीं यह वही मानसिकता तो नहीं, जिसने सरकारी कार्यक्रमों से छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरें हटाईं? अगर जनआक्रोश को अनदेखा किया गया, तो यह सरकार के लिए अच्छा नहीं होगा।

CG News  सीएम विष्णुदेव साय का सख्त रुख – दोषी नहीं बचेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से छेड़छाड़ अस्वीकार्य है। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जाए और जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

chatur postOctober 26, 2025
258 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:30:11
Privacy-Data & cookie usage: