CG News रायपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 6472) की अंतिम चुनावी बैठक 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रांतीय कार्यालय रायपुर में सुबह 11 बजे आयोजित की गई है।
यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतिया की अध्यक्षता में होगी। बैठक में संघ के आगामी चुनाव को लेकर अंतिम प्रक्रिया, चुनाव संचालन की कार्ययोजना, नियम एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश चौरे ने संक्षिप्त प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि यह बैठक संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी बैठक में चुनाव की अंतिम रूपरेखा, नामांकन, मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन कार्यक्रम और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग अध्यक्ष, समस्त जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संघ की तरफ से यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी जिला अध्यक्ष की अनुपस्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी, क्योंकि यह बैठक चुनाव प्रक्रिया की अंतिम और निर्णायक बैठक है।
बैठक के सफल संचालन और संयोजन के लिए निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है
सुरेश टेढ़ी (अध्यक्ष संचालनालय)
लोकेश वर्मा (संयुक्त सचिव)
कौशल अग्रवाल (जिला अध्यक्ष, रायपुर)
राकेश कुमार ठाकुर (जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, रायपुर)
संघ ने सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं और संगठन हित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।