
LPG रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में सिलेंडर को लेकर किया गया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री के इस पोस्ट पर अब तक चार हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।
भूपेश बघेल का एक लाइन का सवाल
युद्ध की वजह से एलपीजी की कमी की खबरों के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से पूछा है कि क्या आपको सामान्य रुप से सिलेंडर मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह सवाल फेसबुक पर पूछा है। भूपेश बघेल के इस पोस्ट पर हजारों की संख्या में लोग कमेंट कर चुके हैं। इनमें कुछ सियासी हैं तो कुछ आम लोग।
जानिए- भूपेश बघेल के सर्वे में क्या कहा लोगों ने
भूपेश बघेल के इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है। इनमें कुछ मजेदार भी है। सिलेंडर आसानी से मिलने का दावा करने वालों की संख्या अधिक है। कुछ लोगों ने 25 दिन बाद बुकिंग को लेकर टिप्पणी की है तो किसी ने कहा है कि छेना और लड़की व्यवस्था है। किसी ने उल्टे भूपेश बघेल ने सवाल कर दिया है कि नहीं मिल रहा होगा तो क्या दिला देंगें।
ज्यादातर का दावा 24 से 48 घंटे में मिल रहा है सिलेंडर
कमेंट करने वालों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिन्होंने 24 से 48 घंटे में सिलेंडर मिलने का दावा किया है। एक- दो यूजर ने तो बकायदा बुकिंग और डिलवरी का स्क्रीनशर्ट भी शेयर किया है। एक ने लिखा है कि ब्लैक वालों को नहीं मिल रहा है।
भूपेश बघेल की पोस्ट पर आए ऐसे कमेंट्स
तोला लाघी तो बताबे काका तोरो घर भी पहुंचवा देबो
हा स्मृति ईरानी जी कंगना रनौत जी दे रही है आप को लेना है तो कॉल कर लो
हा, मिलत है कका.. आप के यहाँ नहीं होही त, घर आहू चटनी भात खाबो…
कोरोना काल में दारू ह जरूर सामान्य रूप ले मिलत रहिसे
चमचो को छोड़कर सबको फिलहाल आपूर्ति बराबर हो रहा है
कहा मिलत है काका बिहनिया ले लाइन लगाना पढ़ते भारी तकलिप होत हे
तीन दिन ले घुमावत हे नई मिलत हे
काका, सामान्य तो दूर की बात यहां तो तीन दिन मेहनत करने के बाद भी गैस अप्राप्त है।
आप हमारे मुख्यमंत्री रहे हैं साहब फिर भी ऐसी राजनीति न करे
हमारे देश में सब कुछ ठीक चल रहा गैस सिलेंडर भी मिल रहा है पेटोल डीज़ल सब मिल रहा है
क्या बाकी दलों की तरह आप का दल भी न्यू वर्ल्ड आर्डर का हिस्सा है और उनका आर्डर का पालन करता है ?… क्या आप भी जब सत्ता में थे और आगे भी जब सत्ता में आएंगे तो न्यू वर्ल्ड आर्डर का पालन करते थे और करेंगे….?







