CG News छत्‍तीसगढ़ में होगी CoE और ESDD सेंटर की स्‍थापना: सरकार और एसटीपीआई के बीच हुआ करार, जानिए- क्‍या होगा लाभ

schedule
2026-02-10 | 13:04h
update
2026-02-10 | 13:04h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में होगी CoE और ESDD सेंटर की स्‍थापना होगी। इसके लिए आज मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की मौजूदगी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किया गया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए।

STPI के साथ हुआ एमओयू

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। आधुनिक अधोसंरचना, प्रभावी ई-गवर्नेंस प्रणाली e-governance system और निवेश-अनुकूल नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ आज आईटी, आईटीईएस और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी Emerging Technology आधारित उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग Department of Electronics and Information Technology  और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया Software Technology Parks of India (STPI) के मध्य हुए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता विकसित करने और उन्हें आईटी और आईटीईएस जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय अवसर राज्य के भीतर ही उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल की गई है। इस एमओयू के तहत राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप Center of Entrepreneurship (CoE) और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट Electronics System Design and Development  (ESDD) सेंटर की स्थापना की जाएगी।

जानिए- Center of Entrepreneurship से क्‍या होगा

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित Center of Entrepreneurship के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस artifical Intelligence, वन और औषधीय उत्पाद आधारित मेडटेक, स्मार्ट सिटी समाधान Smart City Solutions और स्मार्ट कृषि जैसे चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार और स्टार्ट-अप Start-ups को प्रोत्साहन मिलेगा।

जानिए- ESDD के फायदें

एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट (ESDD) सेंटर की स्थापना की जाएगी, जो प्रति वर्ष लगभग 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्ट-अप Hardware Start-up और एमएसएमई को प्रोडक्ट डिजाइन Product Design to MSMEs, प्रोटोटाइपिंग, कौशल विकास और क्षमता निर्माण की सुविधाएं प्रदान करेगा।

  प्रदेश के युवओं को क्‍या मिलेगा लाभ           

विष्णुदेव साय ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के युवाओं को राज्य के भीतर ही इनक्यूबेशन Incubation, मेंटरशिप, फंडिंग और आधुनिक प्रयोगशालाओं modern laboratories  की सुविधा उपलब्ध होगी।

रुकेगा पलायन

इससे उच्च कौशल High Skills वाले युवाओं का बड़े शहरों की ओर पलायन रुकेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता Entrepreneurship को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने एसटीपीआई STPI जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देशभर में 68 केंद्रों और 24 सेक्टर-विशेष सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप Center of Entrepreneurship  के माध्यम से एसटीपीआई का व्यापक अनुभव छत्तीसगढ़ के स्टार्ट-अप और नवाचार इकोसिस्टम Ecosystem को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह एमओयू राज्य के आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा और छत्तीसगढ़ को डिजिटल नवाचार Digital Innovation, तकनीकी उद्यमिता और स्टार्ट-अप Startup के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानचित्र National Map पर एक नई पहचान दिलाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव Subodh Kumar Singh, इलेक्ट्रॉनिक और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव Ankit Anand, निदेशक एसटीपीआई रवि वर्मा, चिप्स के सीईओ Prabhat Malik सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

chatur postFebruary 10, 2026
123 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 03:02:48
Privacy-Data & cookie usage: