Site icon Chatur Post

CG News विद्युत अभियंता कल्याण संघ ने किया इंजीनियर विलास सवडे को सम्‍मानित

CG News विद्युत अभियंता कल्याण संघ ने किया इंजीनियर विलास सवडे को सम्‍मानित

CG News  रायपुर। विद्युत अभियंता कल्याण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर विलास सवडे को संगठन की तरफ से सम्‍मानित किया गया है। सवडे  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता पद पर सेवारत हैं। लंबी सेवा के बाद सवडे इसी महीने 30 तारीख को सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं।

CG News अभियंता कल्‍याण संघ के अध्यक्ष इंजीनियर एनआर छीपा ने  इंजीनियर विलाश सवडे को साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं और के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। बता दें कि इंजीनियर सवडे अभियंता कल्‍याण संघ के प्रांतीय उपाध्‍यक्ष के साथ ही संस्‍थापक सदस्‍य भी हैं।

चतुरपोस्‍ट.कॉम

Exit mobile version