
IAS News रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा से अखिल भारतीय सेवा में गए सात अफसरों को बैच आवंटित कर दिया गया है। राज्य सेवा से भारतीय प्रशासनिक से (आईएएस) में प्रमोट हुए इन अफसरों को 2020 और 2021 बैच मिला है।
राज्य सेवा से आईएएस प्रमोट होने वाले अफसर
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा से आईएसएस बने अफसरों में तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसाम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष कुमार टिकरिहा शामिल हैं।
IAS जानिए- किसे मिला कौन सा बैच
आईएएस बने इन अफसरों में तीर्थराज अग्रवाल और लीना कोसाम को 2020 बैच मिला है। छत्तीसगढ़ में इस बैच पहले से आठ आईएएस हैं। इनमें कुमार विश्वरंजन, अभिषेक कुमार, प्रतीक जैन, सुरूचि सिंह, हेमंत रमेश नंदनवार, रोमा श्रीवास्तव, अकांक्षा शिक्षा खलखो और मुकुंद ठाकुर शामिल हैं।
IAS पांच अफसरों को मिला 2021 बैच
प्रमोट होने वालों में शामिल बाकी पांच सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमीत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष कुमार टिकरिहा को 2021 बैच अलॉट हुआ है। इस बैच में राज्य में पहले से दो आईएएस हैं। इनमें वासु जैन और जयंत नाहटा शामिल हैं।







