Site icon Chatur Post

CG News विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक: प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने इन विषयों पर की चर्चा

CG News  राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के राजनंदगांव में आयोजित तीसरा प्रादेशिक अधिवेशन का शुभारंभ महासचिव सुधीर नायक ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बड़े हर्ष उल्लास के साथ पर्सनल अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में राज्‍यभर से करीब 502 सदस्य शामिल हुए।  कार्यक्रम में 80 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके 21 सदस्‍यों को सम्‍मानित किया गया।

प्रतिनिधियों ने शिरकत की प्रदेश के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रीय में समस्याएं रखीं, अधिकांश समस्याओं में वर्तमान में जो रिटायर्ड पेंशनरों की पदोन्नति का विषय है जो उच्च न्यायालय के निर्देश पर सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को प्रदान किया जा रहा है उसे पर  लाइन स्टाफ के लोगों को  निष्पक्ष रूप से प्रदेश के अंदर पदोन्नति के आदेश नहीं दिए गए हैं।

 इस पर सुधीर नायक ने गंभीर चिंता और आक्रोश में व्यक्त किया है। लाइन स्टाफ का कहना है कि बिजली की आपूर्ति करने के लिए हम लोग ना धूप देखते हैं ना बरसात देखते हैं हम अपनी जान लगा देते हैं,गांव-गांव शहर शहर खम्‍भों पर चढ़कर  प्रतिदिन बिजली आपूर्ति के लिए अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। 

लेकिन पदोन्नति की बारी आई तो न्यायालय के आदेश की पूर्णता अवमानना किया जा रहा है। कांकेर, जगदलपुर से आए प्रभु राम साहू ने मांग की हमारे पदोन्नति के आदेश भी यथाशीघ प्रसारित किए जाएं।

अधिवेशन में कोरबा से आए हुए पंचराम राठौर ने कहां कि जो गलती से 50 परसेंट जो रिटायरमेंट गलती से छूट रियायत छूट दी जा रही थी उस मामले में कोरबा और बिलासपुर से रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए जो विद्युत प्रबंधन ने निर्णय लिया है वह सराहनी और प्रशंसा के योग है।   विद्युत प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

रायगढ़ से आए प्रदीप वर्मा ने पदोन्नति के बाद उनकी पेंशन रिवीजन नहीं किए जाने पर खेद व्यक्त किया ।

अधिवेशन को प्रमुख रूप से   महासचिव सुधीर नायक प्रदेश के उपाध्यक्ष बी एस चंदेल, राजनांदगांव के संरक्षक शंभू दयाल शर्मा,अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, तुलसीराम साहू,  वीरेंद्र श्रीवास्तव, नरोत्तम पवार, प्रदेश से आए हुए दुर्ग भिलाई बालोद डोंगरगढ़ खैरागढ़ रायगढ़ चंपा बिलासपुर धमतरी कांके जगदलपुर बेमेतरा अंबिकापुर से आए प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपनी बात रखी।  तमाम समस्याओं के निदान के लिए महासचिव सुधीर नायक ने केंद्रीय स्तर पर विद्युत प्रबंधन से चर्चा करने का आश्‍वासन दिया है।

 साथ ही  सुधीर नायक ने रिटायर्ड पेंशनरों को 25% बिजली छूट और सोलर पैनल की बाध्यता को समाप्त कर सोलर पैनल  से मुक्ति अथवा सोलर पैनल के लिए 100% लोन देने की मांग की है। साथ ही लाइन स्टाफ की लंबित पदोन्नति, के साथ  मुख्यालय डगनिया में पेंशनरों के लिए एक भवन आवंटन करने की मांग को दोहराया है।

एक बात को दोहराया गया है कि संपूर्ण प्रदेश में हमारे 16500 रिटायर्ड  पेंशनर, साथी हैं हमको एक जुटता के साथ अपनी प्रदेश स्तर पर मेंबरशिप बढ़ाना है।  वर्तमान में हमारे 6500 हजार सदस्य है,, सदस्यता अभियान को और गति देने के लिए पेंशनरों के के घर-घर जाकर सदस्य बनाने का आह्वान किया गया।

Exit mobile version