CG News महासंघ की पहल पर पूरी हुई कर्मचारियों की मांग: कार्यपालन अभियंता के साथ हुई बैठक…

schedule
2025-07-17 | 04:46h
update
2025-07-17 | 04:46h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CG News  रायपुर। छतीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ की नगर संभाग साऊथ रायपुर में कर्मचारी समस्याओं को लेकर संभाग के कार्यपालन यंत्री आशीष अग्निहोत्री के साथ बैठक संपन्न हुई । बैठक के ऐजेंडा के अनुरूप कुछ समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है और ऐजेंडा के अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और जल्द उनका भी निराकरण का आश्वासन दिया गया । इसके लिए संघ ने कार्यपालन अभियंता आशीष अग्निहोत्री को धन्यवाद दिया।

इन मांगों और समस्‍याओं का हुआ समाधान

संभाग की समस्याओ को लेकर संघ की तरफ से किए गए पत्राचार देवपुरी जोन को उपभोक्ता की संख्या के अनुसार एक अतिरिक्त फ्यूज ऑफ़ कॉल गाड़ी मिल गई। नगर संभाग साऊथ के सभी सबस्टेशनों में 6 यार्ड लाइट लगाने का आदेश हो गया है । आदेशप्रति बैठक में सभी के सामने रखा गया और इस कार्य का पूरा श्रेय महासंघ को दिए ।

CG News  वार्षिक वेतन वृद्धि और एरियर्स का जल्‍द होगा भुगतान

तकनीकी कर्मचारी का redesignation के बाद रुका हुआ 2 साल का वार्षिक वेतन वृद्धि और एरियर्स जल्द मिल जाएगा। तकनीकी कर्मचारी  को वरिष्ठता सूची जल्द जोन कार्यालय से मिल जाएगा । बाह्य स्रोत कर्मचारियों को जल्द ईएसआई कार्ड मिल जाएगा ।

कार्यालय में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

33/11 kv उपकेंद्र के कर्मचारियों को रेनकोट देने का आदेश दे दिया गया है । संभाग के सभी जोन कार्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा लगाने की बात हुई जिसे कार्यपालन यंत्री ने भी स्वीकार किया कि यह जरूरी है और बहुत ही जल्दी सभी जोन कार्यालय में कैमरा लगाया जाएगा।

CG News बैठक में ये कर्मचारी नेता रहे शामिल

बैठक में अरुण देवांगन ( अखिलभारतीय विद्युत पेन्शनर महासंघ महामंत्री) , हरिश चौहान ( अखिल भारतीय विद्युत मज़दूर संघ उपमहामंत्री ), जगजीत सिंह वालिया (भूतपूर्व अध्यक्ष प्रदेश महासंघ व वर्तमान में प्रदेश पेंशनर संघ उपाध्यक्ष ) कोमल देवांगन (प्रदेश कार्यलय मंत्री) ,  केमल वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष),   परमेश्वर कन्नौजे (रायपुर शहर क्षेत्र अध्यक्ष ),  निलाम्बर प्रसाद सिंन्हा (रायपुर शहर सचिव) ,  अचिन बराई (रायपुर शहर उपाध्यक्ष) , केजे प्रकाश (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), किशोरी साहू (रायपुर शहर कार्यसमिति सदस्य) , लोकेश चंद्राकर , नितेशचंद दुबे, देवचरण देवांगन, चित्रकुमार नेगी अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

chatur postJuly 17, 2025
964 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.02.2026 - 14:42:57
Privacy-Data & cookie usage: