कर्मचारी हलचल

CG News बिजली कंपनी की बीमार डिस्‍पेंसरी के खिलाफ महासंघ के आंदोलन का इंजीनियरों ने किया समर्थन  

CG News रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सेवानिवृत्‍त विद्युत कर्मचारी महासंघ ने कंपनी की डिस्‍पेंसरियों की अव्‍यवस्‍था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने इसके विरोध में कल (1सितंबर) को प्रदर्शन करने का फैसला किया है। महासंघ के इस आंदोलन को कंपनी के ही इंजीनियरों के संगठन समर्थन देने की घोषणा की है।

अभियंता कल्‍याण संघ ने दिया समर्थन

डिस्‍पेंसरी की अव्‍यवस्‍था के खिलाफ 1 सितंबर को प्रस्‍तावित महासंघ के आंदोलन का अभियंता कल्‍याण संघ ने समर्थन किया है। संघ के अध्‍यक्ष इंजीनियर एनआर छीपा ने कहा कि संगठन महासंघ के आंदोलन का नैतिक समर्थन करता है।

CG News सभी डिस्‍पेंसरियों की स्थिति खराब

इंजीनियर छीपा ने कहा कि डंगनिया मुख्‍याय की डिस्‍पेंसरी नहीं बल्कि बाकी डिस्‍पेंसरियों में भी अव्‍यवस्‍था है। कहीं भी समय पर दवाई नहीं मिलती है। इसका खामियाजा सेवानिवृत्‍त लोगों को भुगतना पड़ता है।

न जांच हो रही है न दवा मिल रही

महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार बिजली कंपनी की डिस्‍पेंसरी में न किसी तरह की जांच हो पा रही है और न ही दवाईयां मिल पा रही है। वर्तमान कर्मचारियों को इससे ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ता, क्‍योंकि बाहर से दवाई खरीदने पर कंपनी ने उन्‍हें भुगतान हो जाता है, लेकिन सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के लिए ऐसी कोई व्‍यवस्‍था नहीं है।

CG News कल होगा डंगनिया में प्रदर्शन

डिस्‍पेंसरी में व्‍याप्‍त अव्‍यवस्‍थाओं के खिलाफ सेवानिवृत्‍त बिजली कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। महासंघ की तरफ से यह सांकेतिक प्रदर्शन एक घंटे का होगा। महासंघ ने कंपनी के सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन के लिए 11 से 12 बजे का समय तय किया गया है।

पहले भी आवाज उठा चुके हैं कर्मचारी

डिस्‍पेंसरी में समय पर जांच नहीं होने और दवा नहीं मिलने को लेकर कर्मचारी संगठन पहले भी आवाज उठा चुके हैं, इसके बावजूद वहां की व्‍यवस्‍था में अब तक कोई बदलाव नहीं आया है। इसी वजह से आंदोलन का रास्‍ता अपनाना पड़ा है।

Back to top button