Site icon Chatur Post

CG News कलेक्‍टर के खिलाफ फेडरेशन ने खोला मोर्चा: कलेक्टर ने व्‍यक्‍त करना पड़ा खेद…

CG News कलेक्‍टर के खिलाफ फेडरेशन ने खोला मोर्चा: कलेक्टर ने व्‍यक्‍त करना पड़ा खेद...

CG News रायपुर। कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा की तरफ से कर्मचारियों के साथ किए गए सार्वजनिक दुर्व्यवहार के विरोध में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने प्रदेश के सभी जिलों में विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।  फेडरशन ने सरकार से मांग की थी कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और संबंधित के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए।

फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से कलेक्‍टर ने की चर्चा

इस संबंध में कलेक्टर कबीरधाम ने फेडरेशन के जिला संयोजक प्रताप चंद्रवंशी एवं प्रतिनिधिमंडल के साथ सार्वजनिक रूप से चर्चा करते हुए फेडरेशन के प्रति अपनी बात स्पष्ट की गई साथ खेद प्रकट किया गया। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

CG News आंदोलन स्‍थगित करने की घोषणा

इस  घटनाक्रम के पश्चात फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, जीआर चंद्रा, रोहित तिवारी और संजय सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह घोषणा की है कि चूंकि कलेक्टर ने खेद व्यक्त कर दिया है, अतः इस प्रकरण के विरोध में प्रस्तावित आगामी चरण के आंदोलन को स्थगित किया जाता है।

चतुरपोस्‍ट.कॉम

Exit mobile version